क़़ुरान के 'अपमान' पर 'आप' एमएलए को समन जाएंगे

नरेश यादव
प्रकाशित

पंजाब के मलेरकोटला में क़ुरान के कथित अपमान के मामले में पुलिस आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव से पूछताछ करेगी.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ संगरूर के एसएसपी पृथपाल सिंह ने कहा है, "हम आप विधायक नरेश यादव को पूछताछ के लिए समन भेजेंगे ताकि उनसे मलेरकोटला की घटना के बारे में पूछा जा सके. हमारी पूछताछ से सामने आया है कि एक अभियुक्त एमएलए से मिला था, दोनों की फ़ोन पर बातचीत भी हुई थी."

24 जून की रात पंजाब के संगरूर ज़िले के मलेरकोटला में कुछ अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर क़ुरान के पन्ने फाड़कर फेक दिए थे. इसके बाद इलाक़े में तनाव फैल गया था. पुलिस ने 27 जून को इस मामले में तीन लोगों को गिरफ़्तार किया था.

पुलिस के मुताबिक़ गिरफ़्तार किए गए एक व्यक्ति विजय कुमार ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव का नाम लिया है.

संजय सिंह ट्वीट

नरेश यादव दक्षिणी दिल्ली के महरौली इलाक़े से विधायक हैं.

नरेश यादव और आप ने इन आरोपों को ख़ारिज करते हुए आरोप लगाया है कि ये पंजाब में चुनावों से पहले उनकी पार्टी की छवि ख़राब करने की कोशिश है. ग़ौरतलब है कि पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल तीन दिन के दौरे पर पंजाब में हैं.

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि अकाली दल और बीजेपी मिलकर आम आदमी पार्टी के विधायक को फंसाना चाहती है.

अरविंद केजरीवाल

आप नेता संजय सिंह ने ट्वीट किया है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के जनाधार से दोनों पार्टियाँ (अकाली और कांग्रेस) घबराई हुई हैं और बादल सरकार ने फर्जी केस बनाया है.

पंजाब में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होंगे और आम आदमी पार्टी वहाँ चुनाव लड़ने वाली है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहाँ क्लिक </caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi " platform="highweb"/></link>कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi " platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi " platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)