चाहे जो हो जाए मैं मोदी के साथ हूँ: स्वामी

सुब्रमणयम स्वामी
प्रकाशित

अपने बयानों के कारण हमेशा चर्चा में रहने वाले भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि चाहे जो हो जाए वे मोदी के साथ रहेंगे.

एक ट्वीट के जवाब में स्वामी ने ट्विटर पर लिखा, "मैं पहले भी कह चुका हूं और फिर दोहरा रहा हूँ, चाहे जो हो जाए मैं मोदी के साथ रहूंगा. मैं उनके हौसले का सम्मान करता हूँ. कोई विदेशी ताक़त उन्हें नहीं झुका सकती है."

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामी का नाम लिए बिना कहा था कि रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन के ख़िलाफ़ बोलने वाले लोग पब्लिसिटी स्टंट कर रहे हैं.

मोदी ने राजन की तारीफ़ करते हुए कहा था कि वे किसी से कम देशभक्त नहीं है.

सुब्रमण्यम स्वामी

स्वामी ने बुधवार को किए एक ट्वीट में लिखा, "नई समस्या. जब पब्लिसिटी एक नेता के पीछे पड़ जाती है. घर के बाहर 30 ओबी वैन खड़ी हैं. पत्रकारों और चैनलों से 200 मिस्ड कॉल आ चुकी हैं."

एक अन्य ट्वीट में स्वामी ने लिखा, "प्रेस्टीट्यूट रोज़ाना झूठी ख़बरें गढ़ रहे हैं ताक़ि में उकसावे में आकर कुछ बोल दूं."

स्वामी के रिज़र्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन पर हमलों के बाद, राजन ने कहा था कि वो दूसरा कार्यकाल नहीं लेंगे.

सुब्रमण्यम स्वामी

सुब्रमण्यम स्वामी ने लंबे समय से राजन के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल रखा था. उन्होंने राजन को हटाए जाने की मांग भी की थी.

उन्होंने वित्त मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी को भी निशाना बनाया और मंत्रियों के विदेशों में पहनावे का भी मज़ाक उड़ाया था.

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सार्वजनिक रूप से इसकी आलोचना की थी.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)