'उड़ता पंजाब' में 'शाहिद संस्कारी कपूर’

एआईबी का उड़ता पंजाब
प्रकाशित

यूट्यूब पर कॉमेडी चैनल एआईबी ने फ़िल्म 'उड़ता पंजाब' का चुटकी लेता नया पोस्टर जारी किया है, जिसका नाम 'उड़ता बीप' और रिलीज़ की तारीख़ की जगह 'शुभ मुहूर्त' लिखा है.

फ़िल्म उड़ता पंजाब रिलीज़ होने से पहले ही विवादों में घिर गई है.

इंटरनेट की दुनिया में इस फ़िल्म को लेकर तरह तरह की चर्चा हो रही है और सोशल मीडिया में इस फ़िल्म से जुड़ी हर बात वायरल हो रही है.

उड़ता पंजाब

यह फ़िल्म चाहे कैसी भी हो, लेकिन इसका विवाद सोशल मीडिया में हिट हो गया है.

कॉमेडी को लेकर विवादों और चर्चा में रहने वाले एआईबी ने अपने पोस्ट में शेयर किए पोस्टर में अभिनेता शाहिद कपूर को भगवा कपड़ों में दिखाया है.

सेंसर बोर्ड़ ने फ़िल्म के निर्माता से फिल्म का नाम बदलने और कुछ सीन हटाने के लिए कहा है.

उड़ता पंजाब

इसी वजह से एआईबी ने फ़िल्म का नाम बदल दिया है. पोस्टर में फिल्म का नाम ‘उड़ता बीप’ दिखाया जा रहा है.

उड़ता पंजाब

फ़िल्म के असली पोस्टर में प्रोमो लाइन ‘ड्रग्स दी माँ दी’ दी गई है, जबकि इस पोस्टर में इसे बदलकर ‘माँ दी, जय माता दी’ कर दिया गया है.

फ़िल्म रिलीज़ करने की तारीख़ की जगह पर ‘शुभ मुहूर्त’ लिख दिया गया है.

उड़ता पंजाब

इस पोस्टर में शाहिद का नाम ‘शाहिद संस्कारी कपूर’ कर दिया है.

फ़िल्म की टैग लाइन को बदलकर ‘पंजाबी लड़के और लस्सी की कहानी’ कर दिया गया है.

सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को अब तक 80 हज़ार से ज़्यादा लाइक मिल चुके हैं और क़रीब 13 हज़ार लोग इसे शेयर कर चुके हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi " platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi " platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi " platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)