मोदी की बीए डिग्री वेबसाइट पर डालें: केजरीवाल

मोदी केजरीवाल
प्रकाशित

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विश्वविद्यालय को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बीए की डिग्री सार्वजनिक करने और इसे वेबसाइट पर डालने की मांग की है.

केजरीवाल ने अपनी ट्वीट में कहा है कि उन्होंने वीसी यानी वाइस चांसलर (कुलपति) को इस संबंध में एक पत्र लिखा है. हालाँकि ट्वीट के साथ संलग्न पत्र में वाइस चांसलर को 'उपकुलपति' लिखकर संबोधित किया गया है.

पत्र में पीएम मोदी की डिग्री को ऑनलाइन करने की गुज़ारिश की गई है.

केजरीवाल की चिट्ठी

चिट्ठी में केजरीवाल ने लिखा है कि ये एक गंभीर मामला है.

केजरीवाल ने लिखा है कि गुजरात विश्वविद्यालय के मुताबिक मोदी ने वहां से एमए की डिग्री हासिल की, लेकिन सवाल है कि अगर उन्होंने बीए ही नहीं किया तो उन्हें एमए में दाखिला कैसे मिल गया.

ऐसे में एमए की डिग्री भी फ़र्ज़ी होगी. इसलिए उनकी डिग्री से जुड़े सभी दस्तावेज़ तुरंत वेबसाइट पर डाले जाने चाहिए.

गुजरात विश्वविद्यालय ने हाल ही में बताया था कि मोदी ने एमए की डिग्री उनके विश्वविद्यालय से हासिल की है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)