केजरीवाल के मंत्री ने मोदी को पाक एजेंट बताया

कपिल मिश्र का ट्वीट
प्रकाशित

दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्र ने कहा है कि क्या हमारे प्रधानमंत्री पाकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेंसी आईएसआई के एजेंट हैं?

मंगलवार को किए एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जिस तरह से भारत विरोधी ताक़तों के सामने समर्पण कर रहे हैं.

कपिल मिश्र ने एक दूसरे ट्वीट में कहा है कि आईएसआई की रिपोर्ट पर भाजपा चुप क्यों है? हमें यह बताया जाए कि नवाज़ और मोदी के बीच किस तरह का समझौता है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल पहले इसी तरह के एक ट्वीट के माध्यम से प्रधानमंत्री पर सवाल उठा चुके हैं.

पठानकोट हमले की जांच के लिए जो टीम पाकिस्तान से आई थी उसमें पाकिस्तानी ख़ूफ़िया एजेंसी आईएसआई के लोग भी थे.

अपने ट्वीट में कपिल मिश्र ने प्रधानमंत्री मोदी से माफ़ी मांगने को कहा है. उन्होंने कहा कि इस मामले पर प्रधानमंत्री को अब अपनी बात रखनी चाहिए.

पठानकोट में प्रदर्शन करते कपिल मिश्र.

दिल्ली में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी (आप) पठानकोट के वायु सेना अड्डे पर हुए हमले की जांच में पाकिस्तानी दल को शामिल करने का विरोध करती रही है.

आप का कहना है कि जिन शक्तियों ने इस हमले को अंजाम दिया, उन्हें ही हमले की जांच में शामिल करना उनके आगे घुटने टेकना है.

पठानकोट हमले के लिए भारत जैश-ए-मोहम्मद को ज़िम्मेदार मानता है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> क्लिक करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)