सेना ने बचाया हिमस्खलन में फंसे 70 लोगों को

    • Author, माजिद जहांगीर
    • पदनाम, श्रीनगर से, बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए
  • प्रकाशित

भारत प्रशासित कश्मीर में भारतीय सेना ने 70 से ज़्यादा बर्फ़ में फंसे लोगों को बचाने का दावा किया है.

श्रीनगर से 130 किलोमीटर दूर उत्तरी कश्मीर के तंगधार इलाक़े में बर्फ़बारी की वजह से हिमस्खलन हो गया था और 70 से अधिक लोग रास्तों पर फंसे थे.

श्रीनगर में सेना के प्रवक्ता कर्नल अयन अयन जोशी ने बीबीसी को बताया "सेना की बचाव टीम ने सभी फंसे हुए लोगों को बचा लिया है. इनमें कुछ महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे. सभी फंसे हुए लोग अपने-अपने घरों को रवाना कर दिए गए हैं."

सेना का बचाव अभियान शुक्रवार रात से आज दिन के दो बजे तक जारी रहा.

शुक्रवार से कश्मीर घाटी में लगातार बारिश और घाटी के ऊपरी इलाक़ों में बर्फ़बारी हो रही है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)