पटना: 15 साल पुराने डीज़ल वाहनों पर रोक

    • Author, नीरज सहाय
    • पदनाम, पटना से, बीबीसी हिन्दी डॉट कॉम के लिए
  • प्रकाशित

पटना में 15 साल से अधिक पुराने डीज़ल वाहनों पर जल्द रोक लगाई जाएगी.

दिल्ली की तर्ज़ पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को वन एवं पर्यावरण विभाग की समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री ने पटना में बढ़ते ध्वनि और वायु प्रदूषण पर चिंता जताई.

उन्होंने इसे रोकने के लिए वाहन मालिकों और चालकों के बीच व्यापक जागरूकता फैलाने और सख़्त कारवाई का आदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद को दिया.

मुख्यमंत्री के निर्देश का वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने स्वागत किया.

उन्होंने अधिकारियों से इसका अनुपालन सुनिश्चित करने का आदेश दिया है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक कर </caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link>सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और<link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>