सुप्रीम कोर्ट में भारती की अपील ख़ारिज

sup court
प्रकाशित

सुप्रीम कोर्ट में अपने पति के साथ कोई भी समझौता करने से सोमनाथ भारती की पत्नी ने मना कर दिया है.

आम आदमी पार्टी के वर्तमान विधायक और दिल्ली के पूर्व क़ानून मंत्री सोमनाथ भारती ने आपसी समझौते के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी.

मुख्य न्यायाधीश एच.एल. दत्तू ने लिपिका मित्रा का जवाब सुनने के बाद इस याचिका को ख़ारिज कर दिया है.

हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने सोमनाथ भारती के वकील से कहा है कि वो नियमित ज़मानत के लिए अलग से याचिका डाल सकते हैं.

सोमनाथ भारती की पत्नी ने उनपर घरेलू हिंसा और जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है.

सोमनाथ भारती फ़िलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi " platform="highweb"/></link> क्लिक करें. आप हमें<link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi " platform="highweb"/></link>और<link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi " platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)