चुनावी मैदान में कूदे लालू के दोनों लाल

लालू के लाल
प्रकाशित

राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद के दोनों बेटे इस बार विधानसभा चुनावों में उतरेंगे.

तेजस्वी प्रसाद यादव राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं जबकि तेज प्रताप यादव महुआ से चुनाव लड़ेंगे. ये दोनों चुनाव क्षेत्र वैशाली ज़िले में हैं.

राहुल गांधी के साथ तेजस्वी

तेजस्वी प्रसाद हाल में चंपारण की रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ एक मंच पर नज़र आए थे.

महुआ में तेज प्रताप के ख़िलाफ़ मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के रविंद्र राय खड़े हैं. वहीं तेजस्वी को भारतीय जनता पार्टी के सतीश कुमार यादव से मुक़ाबला करना होगा.

मांझी की पार्टी एनडीए गठबंधन का हिस्सा है.

लालू के दोनों बेटों के अलावा उनके निजी सचिव भोला यादव को भी दरभंगा के बहादुरपूर से टिकट दिया गया है.

महागठबंधन में सीटों का ऐलान

सोनिया, लालू और नीतीश

बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल, जनता दल-यूनाइटेड और कांग्रेस के महागठबंधन ने कुल 242 साटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की.

उम्मीदवारों के नाम की घोषणा महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के दावेदार नीतीश कुमार ने की. बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं और नालंदा ज़िले की राजगीर सीट के लिए उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है.

नीतीश कुमार ने कहा कि इस सीट से उम्मीदवार की घोषणा बाद में की जाएगी. राजगीर सीट जेडी-यू के खाते में है.

महागठबंधन में शामिल आरजेडी और जेडी-यू को 101-101 सीटों जबकि कांग्रेस को 41 सीटों मिली हैं.

नामों की घोषणा के समय नीतीश के साथ आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्व, जेडी-यू के प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी भी मंच पर मौजूद थे.

नीतीश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि महागठबंधन ने इस बात का पूरा ख़्याल रखा है कि टीकट बंटवारे में समाज के सभी तबक़े का उचित प्रतिनिधित्व हो.

नीतीश कुमार

लिस्ट में लगभग 16 प्रतिशत उम्मीदवार जनरल कैटगरी से, 55 प्रतिशत उम्मीदवार पिछड़े तबक़े से, 16 प्रतिशत उम्मीदवार एससी/एसटी और 14 प्रतिशत मुस्लिम उम्मीदवारों को जगह दी गई है.

नीतीश ने एक बार फिर दोहराया कि महागठबंधन के लिए विकास ही चुनाव का मुद्दा रहेगा.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>