'जेल जाने से क्यों डर रहे हैं सोमनाथ'

सोमनाथ भारती
प्रकाशित

दिल्ली के पूर्व क़ानून मंत्री सोमनाथ भारती की अग्रिम ज़मातन रद्द होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उन्हें पुलिस के सामने सरेंडर कर देना चाहिए.

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''उन्हें जेल जाने का इतना डर क्यों है? अब वे अपने परिवार और पार्टी के लिए शर्म का विषय बनते जा रहे हैं.''

केजरीवाल के ट्वीट

केजरीवाल का कहना है कि सोमनाथ भारती को पुलिस के साथ सहयोग करना चाहिए.

सोमनाथ भारती के ख़िलाफ़ नॉर्थ द्वारका पुलिस स्टेशन में धारा 307, धारा 498 (ए) और धारा 323 के तहत घरेलू हिंसा का मामला दर्ज किया गया है. उनकी पत्नी ने उनके ख़िलाफ़ मामला दर्ज करवाया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को उनकी अग्रिम ज़मानत याचिका ख़ारिज कर दी थी जिसके बाद पुलिस को उनकी तलाश है.

उनकी तलाश में दिल्ली पुलिस उनके घर और दफ़्तर समेत कई जगहों पर छापे मार रही है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>