विधानसभा चुनाव से पहले एक और इम्तिहान

नीतीश कुमार
    • Author, नीरज सहाय
    • पदनाम, पटना से, बीबीसी हिन्दी डॉट कॉम के लिए
  • प्रकाशित

बिहार में मंगलवार को विधान परिषद की 24 सीटों पर चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया.

बिहार विधान परिषद में 75 सदस्य हैं. 24 सीटों के लिए कुल 152 उम्मीदवार मैदान में हैं.

आचार संहिता उल्लंघन का एक मामला सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड के दो मंत्रियों पीके शाही और ललन सिंह के ख़िलाफ़ राजधानी पटना में दर्ज किया गया.

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आर लक्ष्मणन ने बताया कि राज्य भर में करीब 1.38 लाख स्थानीय निकाय के प्रतिनिधियों में से 94 प्रतिशत ने मतदान में हिस्सा लिया.

सर्वाधिक मतदान गया और सारण जिले में तो सबसे कम सहरसा में हुआ.

इस चुनाव में दोनों गठबंधनों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है.

लालू यादव और नीतीश कुमार

अपने- अपने दावे

दोनों गठबंधन के नेता अपने- अपने दावे करते दिखे. भारतीय जनता पार्टी के विरोधी दल के नेता नन्द किशोर यादव कहते हैं कि वर्तमान में इस कोटे से भाजपा के सिर्फ पांच सदस्य हैं. लेकिन, इस चुनाव में वह विरोधी दल से बढ़त बना लेंगे.

बिहार, जेडीयू, दफ़्तर

सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड के विधान परिषद सदस्य प्रो. रणवीर नंदन का दावा है कि जिस तरह से भाजपा ने इस चुनाव को लेकर जो वादे स्थानीय निकाय के प्रतिनिधियों से कर रही थी वह मंसूबा बुरी तरह से ध्वस्त हो गया है.

इन चुनावों के नतीजे दस जुलाई को आएंगे.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>