वायलिन से पाकिस्तान का भी दिल जीत लिया

    • Author, प्रीति मान
    • पदनाम, फ़ोटो पत्रकार, बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
  • प्रकाशित
  • पढ़ने का समय: 2 मिनट

अनुप्रिया देवताले मशहूर वायलिन वादक हैं. अनुप्रिया जाने-माने कवि चंद्रकांत देवताले की बेटी हैं.

अनुप्रिया
इमेज कैप्शन, अनुप्रिया इंदौर की रहने वाली हैं, अपनी संगीत की तालीम के बाद वह दिल्ली में ही बस गईं.

बचपन में ही बेटी के जिद करने पर उन्होंने उन्हें वायलिन खरीद कर दे दिया और वहीं से अनुप्रिया का लगाव इससे हो गया.

संगीत साधना के लिए सही गुरु के मार्गदर्शन की ज़रूरत होती है. इसलिए अनुप्रिया अपनी माँ के साथ दिल्ली आ गईं और उस्ताद अमज़द अली खान से सरोद सीखना शुरू किया.

अनुप्रिया

यहीं उनकी मुलाक़ात मशहूर सारंगी वादक पंडित रामनारायण से हुई, जिन्होंने उनका गुरु बनना स्वीकार किया.

अनुप्रिया

अनुप्रिया ने वायलिन के साथ कई नए प्रयोग किए हैं. उनकी नजर में वायलिन सबसे सुंंदर वाद्ययंत्र है. अनुप्रिया को सूफ़ी संगीत बहुत पसंद है.

अनुप्रिया

वो रॉक, हैवी मेटल, फ्लेमिंको और सूफ़ी संगीत को भारतीय शास्त्रीय संगीत के साथ मिलाकर नए प्रयोग करती हैं.

अनुप्रिया
इमेज कैप्शन, उन्हें प्रकृति से बहुत लगाव है और इसके प्रति जागरूकता फ़ैलाने के लिए वो कुछ करना चाहती हैं.

अनुप्रिया को संगीत साधना के अलावा बागवानी का भी खूब शौक है, उन्होंने अपने घर के चारों ओर बहुत से पेड़-पौधे लगा रखे हैं.

अनुप्रिया ने पाकिस्तान के मशहूर गायक उस्ताद शफ़ाक़त अली ख़ान के साथ भी संगत की है.

अनुप्रिया

वो हिंदुस्तान की पहली कलाकार हैं जिन्हें लाहौर में उस्ताद सलामत अली ख़ान और उस्ताद नज़ाकत अली ख़ान सम्मान से नवाज़ा गया है.

अनुप्रिया

अनुप्रिया ने एक फ्यूज़न बैंड भी बनाया है, जिसका नाम 'परिंदे' है.

अनुप्रिया

यह बैंड विभिन्न रागों पर आधारित कम्पोजिशन पर काम करता है. अनुप्रिया लगभग 40 देशों में अपना हुनर दिखा चुकी हैं.

अनुप्रिया

उनका 'अमीर खुसरो सेंटर फॉर म्यूजिक' नाम से संगीत विद्यालय भी है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>