पप्पू ने बनाया जन क्रांति अधिकार मोर्चा

पप्पू यादव
    • Author, नीरज सहाय
    • पदनाम, पटना से, बीबीसी हिन्दी डॉट कॉम के लिए
  • प्रकाशित

बिहार में विधानसभा चुनाव कुछ महीनों बाद होने हैं और वहाँ राजनीतिक पारा तेज़ी से बढ़ता जा रहा है.

जनता परिवार में एकता, विलय और गठबंधन की बाद पहले पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) बनाने का ऐलान किया तो अब राष्ट्रीय जनता दल से निकाले गए पप्पू यादव ने जन- क्रांति अधिकार मोर्चा बनाया है.

मोर्चा गठित किए जाने की घोषणा उन्होंने रविवार को अपने समर्थकों की भारी भीड़ के बीच की.

विलय का रास्ता खुला

पप्पू यादव

पप्पू यादव ने कहा कि तीसरे मज़बूत विकल्प के रूप में यह मोर्चा बिहार के नौजवानों, किसानों और ग़रीबों को उन लोगों से छुटकारा दिलाएगा जिन्हें वो पिछले 67 साल से देख रहे हैं.

उन्होंने कहा कि प्रदेश में चल रही व्यवस्था के ख़िलाफ़ लड़ने के लिए राज्य स्तरीय कमेटी गठित कर ली गई है.

कमेटी ही निर्णय करेगी कि आगामी विधानसभा चुनाव के पहले विलय होगा, मोर्चा पार्टी का शक्ल अख़्तियार करेगा या फिर किसी दल के साथ गठबंधन होगा.

इसकी घोषणा एक सप्ताह के भीतर कर दी जाएगी.

मोर्चा गठित किए जाने की घोषणा के दौरान उन्होंने यह साफ कर दिया कि वो राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वाले गठबंधन के साथ कतई नहीं जाएंगे.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>