मुंबई इंडियंस की लगातार चौथी हार

चेन्नई सुपर किंग्स
प्रकाशित

जीत का मुंह देखने को तरस रही मुंबई इंडियंस की टीम दमदार चेन्नई सुपर किंग्स से परास्त हो गई और उसे लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा.

रोहित शर्मा के अर्धशतक और किरॉन पोलार्ड के शानदार 64 रनों की पारी भी मुंबई ईंडियंस को इस हार से नहीं बचा सकी.

मेज़बान चेन्नई के 198 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे मुंबई के लड़ाके 20 ओवरों में सात विकेट खो कर 183 रन ही बना सके.

वैसे टीम के शुरूआती तीन बल्लेबाज़ों को दर्जन भर रन बनने से पहले ही पवेलियन भेज कर धोनी की टीम ने शुरूआती बढ़त ले ली थी.

सिमंस और एंडरसन जहां रनों की दहाई तक भी नहीं पहुंच पाए तो पार्थिव पटेल बिना खाता खोले ही आउट हो गए.

मुंबई इंडियंस

इसके बाद रोहित शर्मा ने हरभजन सिंह के साथ मिल कर कुछ रन जोड़े लेकिन हरभजन 24 रन बना कर कैच आउट हो गए.

हाथ से फिसली जीत

रोहित शर्मा और पोलार्ड ने मिल कर पारी को संभाला और दोनों सँभल कर खेलते रहे.

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद पोलार्ड और अंबाती रायडू ने भी लक्ष्य का जबर्दस्त पीछा किया और स्कोर को 181 तक ले गए. लेकिन आखिरी ओवर में पहले रायडू और फिर पोलार्ड के आउट होने के साथ ही टीम के हाथ आती दिख रही जीत फिसल गई.

गेंदबाज़ों में चेन्नई की तरफ से आशीष नेहरा ने महज़ 23 रन दे कर तीन खिलाड़ियों को आउट किया.

ड्वायन ब्रावो ने दो खिलाड़ियों को आउट किया जबकि ईश्वर पाण्डेय और मोहित शर्मा को एक एक विकेट मिला.

धोनी की टीम का ऊंचा मनोबल

आईपीएल

इससे पहले धोनी के धुरंधरों ने निर्धारित 20 ओवरों में 189 रन बनाए. टीम को लगातार चौथी जीत मिली है. ड्वायन स्मिथ और ब्रैंडन मैक्कुलम की जोड़ी ने टीम को एक मजबूत शुरूआत दी.

सातवें ओवर में मैक्कुलम के आउट होने से पहले टीम का स्कोर 100 के पार जा चुका था.

आईपीएल

इसके तुरंत बाद ही उसी ओवर में स्मिथ भी आउट हो गए. इसके बाद सुरेश रैना ने एक छोर से डट कर बल्लेबाज़ी हालांकि दूसरे छोर से विकेटों का गिरना जारी रहा.

कप्तान धोनी महज तीन रन बना कर आउट हुए.

मुंबई के गेंदबाज़ों में हरभजन को दो जबकि मलिंगा और पोलार्ड को एक एक विकेट मिले.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)