न्यूज़ अलर्टः वाजपेयी को आज मिलेगा भारत रत्न

atal_bihari
प्रकाशित

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को शुक्रवार को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा.

वाजपेयी के ख़राब स्वास्थ्य के कारण राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी उनके घर जाकर यह सम्मान देंगे.

भारत सरकार ने दिसंबर में अटल बिहारी वाजपेयी और शिक्षाविद मदन मोहन मालवीय को मरणोपरांत भारत रत्न दिए जाने की घोषणा की थी.

सिख दंगों पर सुनवाई

jagdish_tytler

1984 में हुए सिख दंगों पर दिल्ली की एक कोर्ट शुक्रवार को सीबीआई की क्लोज़र रिपोर्ट पर सुनवाई करेगी.

कोर्ट ने इस मामले में अभियुक्त कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर और पीड़ितों को नोटिस जारी किया है.

ऊर्जा सम्मेलन की शुरुआत

narendra_modi

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'ऊर्जा संगम' नामक सम्मेलन की शुरुआत करेंगे.

भारत की प्रमुख विदेशी तेल कंपनी ओएनजीसी विदेश लिमिटेड की गोल्डन जुबली के अवसर पर यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है.

इसमें वित्त मंत्री अरुण जेटली, पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस मंत्री धमेंद्र प्रधान, दूरसंचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद समेत कई मंत्री और कंपनियों के सीईओ मौजूद रहेंगे.

आईएफ़सी के अध्यक्ष दक्षिण कोरिया में

ईरानियन फुटबॉल फेडरेशन (आईएफसी) के अध्यक्ष अली काफशियन आज दक्षिण कोरिया पहुंचेंगे.

इस दौरान वो जापान और दक्षिण कोरिया के फुटबॉल अध्यक्षों से मुलाकात करेंगे.

<bold>(हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>