अमरीका में दिखाई जाएगी 'इंडियाज़ डॉटर'

rape
प्रकाशित

दिसंबर 2012 में हुए दिल्ली सामूहिक बलात्कार पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'इंडियाज़ डॉटर' का अमरीका में अगले सप्ताह प्रीमियर किया जाएगा.

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार डॉक्यूमेंट्री के प्रति अपना समर्थन दिखाने के लिए प्रीमियर में आॅस्कर विजेता हॉलीवुड अभिनेत्री मेरिल स्ट्रीप और फ्रीडा पिंटो हिस्सा लेंगी.

9 मार्च को बारूच कॉलेज आॅफ दि सिटी यूनिवर्सिटी आॅफ न्यूयॉर्क में इसका प्रदर्शन होगा.

एक ग़ैर सरकारी संगठन वाइटल वॉयसेस ग्लोबल पार्टनरशिप एंड चिल्ड्रेंस डेवलपमेंट आॅर्गनाइज़ेशन प्लान इंटरनेशनल इसका प्रदर्शन करवा रहा है.

लोगों से मिली प्रेरणा

rape, protest, india

स्ट्रीप और पिंटो इस संगठन के कार्यक्रम 'क्योंकि मैं लड़की हूं' की ग्लोबल एंबेसडर हैं.

स्क्रीनिंग के दौरान स्ट्रीप और पिंटो के साथ डॉक्यूमेंट्री की निर्देशक लेज़्ली उडविन भी मौजूद रहेंगी.

उडविन ने कहा, ''मैं अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर दो साल तक भारत में रही और यह डॉक्यूमेंट्री बनाई.

विरोध प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि डॉक्यूमेंट्री बनाने के पीछे इस रेप की भयावता से ज़्यादा प्रेरक इस घटना के प्रति आम जनता का विरोध प्रदर्शन था.

उडविन ने कहा, "सरकार की कड़ी कार्रवाई जिसमें आंसू गैस, लाठी चार्ज और पानी की बौछारें शामिल थी, के बावजूद दिन पर दिन अभूतपूर्व संख्या में लोग प्रदर्शन कर रहे थे. वे मेरे अधिकारों और सभी महिलाओं के अधिकारों के लिए प्रदर्शन कर रहे थे. उससे मुझमें आशा जगी. मुझे याद नहीं है कि किसी और देश में ऐसा हुआ होगा."

'सभी देखें डॉक्यूमेंट्री'

rape, protest, india

एनजीओ की उपाध्यक्ष सिंडी डायर ने कहा कि यह डॉक्यूमेंट्री सभी को ज़रूर देखनी चाहिए.

डायर ने कहा, ''पूरे विश्व को इस साहसिक और बुद्धिमान कार्य की सराहना करनी चाहिए. ऐसा सिर्फ़ भारत में नहीं है- यह सभी जगह है."

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इस फिल्म का प्रीमियर स्विटज़रलैंड, नॉर्वे और कनाडा सहित विश्वभर में किया जाएगा.

(<bold>बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>