न्यूज़ एलर्ट: आज होगी स्पेक्ट्रम की नीलामी

rape, protest
प्रकाशित

ऊबर बलात्कार मामले में अदालत में बुधवार को सुनवाई होगी. मामले की सुनवाई सोमवार को होनी थी.

मामले में आरोपी के वकील की तरफ से अदालत में अर्ज़ी लगाई गई थी कि वो सीढ़ियों से गिर गए हैं जिसके चलते उन्हें कुछ दिनों की मोहलत दी जाए.

इसके बाद अदालत ने यह सुनवाई बुधवार तक के लिए टाल दी थी.

satellite, spectrum

आज बुधवार को भारतीय दूरसंचार विभाग 2जी और 3जी स्पेक्ट्रम की नीलामी करेगा.

अनुमान लगाया जा रहा है कि इससे सरकार को 82 हजार करोड़ रुपये की आमदनी हो सकती है.

जिस स्पेक्ट्रम की बोली लगाई जाएगी उनमें से अधिकतर एयरटेल, वोडाफोन, आईडिया सेलुलर और रिलायंस टेलीकॉम के पास हैं.

इन कंपनियों के लाइसेंस इस वित्तीय वर्ष में खत्म हो रहे हैं.

पिछले साल फरवरी में हुई स्पेक्ट्रम की नीलामी से सरकार को 62 हजार 162 करोड़ रुपये की आमदनी हुई थी.

aap, yogendra

आज आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी.

बैठक में प्रशांत भूषण और योगेन्द्र यादव को राजनीतिक मामलों की समिति यानी पीएसी से बर्ख़ास्त किए जाने की अटकलें हैं.

कहा जा रहा है कि बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हिस्सा नहीं लेंगे.

उन्होंनेे पार्टी से 10 दिनों की छुट्टी ली है और इलाज के लिए बेंगलुरू जा रहे हैं.

cricket_pakistan_team

विश्व कप क्रिकेट में आज पाकिस्तान और यूएई का मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 6.30 बजे और ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान का मैच दोपहर 12 से शुरू होगा.

पाकिस्तान अभी तक तीन में से केवल एक मैच ही जीत सका है.

ऐसे में उसकी यह कोशिश होगी कि वो यूएई को एक बड़े अंतर से हराए जिससे उसका रन रेट बेहतर हो सके.

वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया का बांग्लादेश से हुआ मैच बारिश की वजह से धुल गया था.

वहीं न्यूजीलैंड से मिली एक विकेट की हार के चलते उसका रन रेट भी कुछ खास नहीं है.

ऐसे में वह भी चाहेगा कि कि वो बड़ी जीत हासिल कर पूल में अपनी स्थिति में सुधार करे.

akhilesh, yadav, up

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक प्रतिनिधिमंडल के साथ आज जर्मनी के लिए रवाना होंगे.

इस पांच दिवसीय यात्रा में उत्तर प्रदेश को एक बेहतर पर्यटन स्थल बनाने पर जर्मन अधिकारियों से वार्ता होगी.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> क्लिक करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)