नेपाल: पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प

फ़ाइल फोटो
प्रकाशित

नेपाल की राजधानी काठमांडू में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच मुठभेड़ की ख़बर सामने आई है.

प्रदर्शनकारी देश के नए संविधान की योजनाओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे. इनका कहना है कि नए संविधान की योजना पर्याप्त लोकतांत्रिक नहीं है.

प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस की झड़प होने की ख़बर
इमेज कैप्शन, प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस की झड़प होने की ख़बर

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर फ़ेके, जिसके जवाब में पुलिस ने आंसूगैस के गोले छोड़े.

माओवादी विपक्ष की अगुवाई में हो रहे इस प्रदर्शन में तीस हज़ार लोग शामिल हुए.

विपक्ष की मांग है कि संविधान में जाति को आधार बना कर प्रांतों का बंटवारा किया जाए.

लेकिन सत्तारूढ़ दल के अनुसार यह विभाजनकारी होगा.

माओवादी समर्थकों का कहना है कि सरकार संसद में अपनी ताकत के दम़ पर इस नए संविधान को पारित कराना चाहती है लेकिन इस ज़रूरी दस्तावेज़ पर पूर्ण सहमति बननी ज़रूरी है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक </caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link>करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>