बिहार की राजनीति में नए मोर्चे का एलान

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने किया नए मोर्चे का ऐलान
    • Author, नीरज सहाय
    • पदनाम, बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
  • प्रकाशित

बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा नाम से एक नया संगठन बनाने की घोषणा की है.

शनिवार को राजधानी पटना में हजारों समर्थकों की मौजूदगी में इस नए संगठन की घोषणा हुई.

आने वाले समय में यह मोर्चा एक नई पार्टी की शक्ल ले सकता है जिसके सहारे मांझी बिहार की राजनीति में दलित आकांक्षों की नाव लेकर उतर सकते हैं.

महीने भर की राजनीतिक खींचतान के बाद 20 फरवरी को मांझी ने विश्वासमत का सामना करने से ठीक पहले राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था. इससे पहले उन्हें सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड से निष्कासित किया गया.

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने किया नए मोर्चे का ऐलान

समर्थकों को संबोधित करते हुए मांझी ने कहा कि कुछ तकनीकी कारणों से नई पार्टी की घोषणा नहीं की जा सकती.

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी

सम्मेलन के दौरान मोर्चे की तमाम राजनीतिक गतिविधि और रणनीति मांझी के नेतृत्व में करने पर भी सहमति बनी. इसी मोर्चा के बैनर तले मांझी 16 मार्च को मुजफ्फरपुर से बिहार की पहली यात्रा पर निकलेंगे और अपनी राजनीतिक पारी का ऐलान करेंगे.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>