सिडनी में डरे मुसलमानों के साथ ट्वीटर

सिडनी, बंधक
प्रकाशित

सिडनी के बंधक कांड में सुरक्षा बलों के अभियान के साथ ही एक मुहिम ट्विटर पर भी चल रही है जिसका मकसद है डरे मुसलमानों के साथ चलना .

सिडनी के एक कैफ़े में बंधकों को हमलावर ने एक झंडा उठाने के लिए कहा जिस पर अरबी भाषा में कुछ लिखा है.

सिडनी, बंधक

आशंका है कि कैफ़े में लोगों को बंधक बनाने वाले शख़्स मुस्लिम चरमपंथियों या उनकी विचारधारा से प्रभावित हो.ऐसे में शहर के आम मुसलमानों को शक की निगाह से न देखा जाए इसलिए ट्विटर पर मुहिम शुरू हो गई है.

हैश टैग <link type="page"><caption> #Iillridewithyou</caption><url href="https://twitter.com/search?q=%23illridewithyou&src=tyah" platform="highweb"/></link> (आईविलराइडविथयू) के साथ लोग नस्लभेद के विरोध में खुल कर सामने आ रहे हैं. ये कोशिश महज इसलिए है कि कहीं मुसलमानों को निशाना ना बनाया जाए. सिर्फ़ सिडनी ही नहीं ऑस्ट्रेलिया के बाहर से भी लोग इस मुहिम के समर्थन में सामने आ रहे हैं.

सिडनी, बंधक

ट्विटर पर डेल ईरानी ने लिखा है, "लोग नस्लभेद रोकने के लिए मुसलमानों के साथ सार्वजनिक परिवहन में साथ आने की बात कह रहे हैं. मुझे ऑस्ट्रेलियाई होने पर गर्व है."

सिडनी बंधक

इसी तरह अली ए माहदी कहते हैं, "जिसने भी आईविलराइडविथयू शुरू किया है उसे शुक्रिया. आपने हमें याद दिला दिया कि नफ़रत को हराना कितना आसान है."

लोग लगातार इसके समर्थन में आगे आ रहे हैं और इसे बेहद ज़रूरी बता रहे हैं. लोगों के ज़ेहन में 11 सितंबर को न्यूयॉर्क पर हुए हमले की याद ताज़ा है जब मुस्लिमों और सिक्खों को अमरीकी लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा था.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें<link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>