फ़रीदाबाद: पटाख़े की 200 दुकानें स्वाहा

फरीदाबाद, दशहरा मैदान में आग
प्रकाशित

हरियाणा में फरीदाबाद के एनआईटी दशहरा मैदान में लगे पटाखा बाज़ार में देर शाम आग लग गई.

स्थानीय पत्रकार पंकज मिश्रा के अनुसार दिवाली की आतिशबाज़ी के लिए इस मैदान में करीब 200 अस्थाई पटाखा दुकानें खोली गई थीं.

शाम को छह से साढ़े छह के बीच लोगों को दुकान संख्या चार और पांच के बीच चिंगारी दिखी और फिर तुरंत आग फैलनी शुरू हो गईं.

देखते ही देखते सारी दुकानें ख़ाक हो गईं.

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग लगते ही बम पटाख़े फटने लगे और रॉकेट उड़ने लगे.

फरीदाबाद के दशहरा मैदान में लगी आग
इमेज कैप्शन, आग में करीब दो सौ अस्थाई दुकानें जल गई हैं.

ऐसा माना जा रहा है कि समय रहते दुकानदार और मैदान में मौजूद अन्य लोग मैदान से बाहर भाग गए.

कुछ लोगों के घायल होने की ख़बर है जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है.

शाम आठ बजे तक आग पर क़रीब-क़रीब काबू पा लिया गया था.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi " platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi " platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi " platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>