इबोला: दिल्ली, मुंबई एयरपोर्ट अलर्ट पर

मुंबई एयरपोर्ट
प्रकाशित

इबोला प्रभावित अफ़्रीकी देशों से आने वाले 112 भारतीयों की जांच के लिए दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं, मुंबई एयरपोर्ट का प्रबंधन देखने वाली कंपनी ने ये जानकारी दी है.

ये यात्री मंगलवार को दिल्ली और मुंबई पहुंचे रहे हैं.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) ने कहा है कि 'इबोला प्रभावित देशों से आने वाले विमान को दूर खड़ा किया जाएगा और सभी यात्रियों की विमान से बाहर निकलने पर जांच होगी.'

जो यात्री इबोला संक्रमित नहीं होंगे उन्हें टर्मिनल पर इमिग्रेशन और कस्टम जांच के लिए ले जाया जाएगा. लेकिन लाइबेरिया से आ रहे जिन यात्रियों में इबोला संक्रमण की आशंका होगी उन्हें विमान से उतरने के बाद सीधे अस्पताल ले जाया जाएगा.

अलग रखा जाएगा सामान

इबोला, नाइजीरिया

एमआईएएल के मुताबिक ये यात्री इथियोपियन एयरलाइन, एमिरेट्स, एतिहाद, क़तर, जेट और साउथ अफ़्रीकन एयरवेज़ की उड़ानों से मुंबई आ रहे हैं.

एमआईएएल का ये भी कहना है कि कुछ यात्री पहले दिल्ली आएंगे और फिर घरेलू एयरलाइंस की उड़ानों से मुंबई पहुंचेंगे.

एयरलाइंस से कहा गया है कि वो इन उड़ानों से आए यात्रियों का सामान अलग रखें.

एक बार जब सभी यात्री विमान से उतर जाएंगे तो विमानों को रोगाणुमुक्त करने की कोशिश की जाएगी और इसके आधे घंटे बाद ही कहीं और जाने वाले यात्री चढ़ पाएंगे.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> क्लिक करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>