तस्वीरों मेंः हफ्ते भर की हलचल कैमरों में क़ैद

प्रकाशित

देखिए अन्ना के आंदोलन से लेकर देश में बढ़ती गर्मी और कई त्योहारों के रंग समेटती तस्वीरें.

अहमदाबाद के एक चिड़ियाघर में गर्मी से राहत के लिए पानी में बैठा एक बाघ
इमेज कैप्शन, गुजरात के अहमदाबाद के एक चिड़ियाघर में गर्मी से राहत पाने के लिए पानी में बैठा एक बाघ
अहमदाबाद में बरगद के एक पेड़ को कटने से बचाने के लिए आम नागरिक नगर निगम के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करते हुए
इमेज कैप्शन, अहमदाबाद में बरगद के एक पेड़ को कटने से बचाने के लिए आम नागरिक नगर निगम के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करते हुए
दिल्ली के रामलीला मैदान में जनलोकपाल बिल की मांग को लेकर समाजसेवी अन्ना हज़ारे अनशन पर बैठे थे.
इमेज कैप्शन, दिल्ली के रामलीला मैदान में जनलोकपाल बिल की मांग को लेकर समाजसेवी अन्ना हज़ारे अनशन पर बैठे थे. अनशन के सातवें दिन उन्होंने अपना अनशन तोड़ा.
अन्ना हज़ारे के अनशन में कई किसान संगठनों ने भी हिस्सा लिया था. यह अनशन सात दिन तक चला था.
इमेज कैप्शन, अन्ना हज़ारे के अनशन में कई किसान संगठनों ने भी हिस्सा लिया था. इसके लिए देश के कई हिस्सों से किसान दिल्ली पहुंचे थे.
भारत की राजधानी दिल्ली में चल रहे सीलिंग अभियान के ख़िलाफ़ गले में सीलिंग युक्त तालों को लटकाकर प्रदर्शन करते एक व्यापारी
इमेज कैप्शन, भारत की राजधानी दिल्ली में चल रहे सीलिंग अभियान के ख़िलाफ़ गले में सीलिंग युक्त तालों को लटकाकर प्रदर्शन करते एक व्यापारी
महाराष्ट्र में शनिवार को ज्योतिबा मेला का आयोजन किया गया, इस मेले में लोग इकट्ठा होकर देवी ज्योतिबा की आराधना करते हैं.
इमेज कैप्शन, महाराष्ट्र में शनिवार को ज्योतिबा मेला का आयोजन किया गया, इस मेले में लोग इकट्ठा होकर देवी ज्योतिबा की आराधना करते हैं.
पंजाब के शहर अमृतसर में रामनवमी के दौरान एक भक्त ने हिंदू देवी काली का रूप धारण किया है.
इमेज कैप्शन, पंजाब के शहर अमृतसर में रामनवमी के मौके पर एक भक्त ने हिंदू देवी काली का रूप धारण किया है.
अमृतसर में गुड फ्राइडे के दिन लकड़ी से बने क्रॉस लेकर चलतीं कुछ इसाई महिलाएं.
इमेज कैप्शन, पंजाब के अमृतसर में गुड फ्राइडे के दिन लकड़ी से बने क्रॉस लेकर चलतीं कुछ इसाई महिलाएं.
चेन्नई में एक हिंदू देवता कपलीश्वर की मूर्ति को फूलों से सजाकर उनकी शोभा यात्रा निकाली गई, इस यात्रा में शामिल भक्त शंख और अन्य वाद्य यंत्र बजाते हुए चल रहे हैं.
इमेज कैप्शन, चेन्नई में एक हिंदू देवता कपलीश्वर की मूर्ति को फूलों से सजाकर उनकी शोभा यात्रा निकाली गई, इस यात्रा में शामिल भक्त शंख और अन्य वाद्य यंत्र बजाते हुए चल रहे हैं.
जर्मनी के राष्ट्रपति फ़्रैंक वॉल्टर स्टेनमेयर ने चेन्नई स्थित कंपनी डेमलर इंडिया कमर्शियल व्हीकल का दौरा किया
इमेज कैप्शन, जर्मनी के राष्ट्रपति फ़्रैंक वॉल्टर स्टेनमेयर ने चेन्नई स्थित कंपनी डेमलर इंडिया कमर्शियल व्हीकल का दौरा किया, इस दौरान एक कर्मचारी से बात करते जर्मनी के राष्ट्रपति. ये कंपनी ट्रक बनाती है.
इसरो ने जीसैट-6ए नामक सैलेटाइट का सफल प्रक्षेपण किया
इमेज कैप्शन, इसरो ने इस सप्ताह श्रीहरिकोटा प्रक्षेपण केंद्र से जीसैट-6ए नामक सैटलाइट का सफल प्रक्षेपण किया. ईसरो का कहना है कि ये पहले छोड़े गए जीसैट-6 सैटलाइट की तरह का ही है और मोबाइल कम्यूनिकेशन के लिहाज़ से बेहद ज़रूरी है.
हैदराबाद में महावीर जयंति के मौके पर श्री महावीर जैन मंदिर में सेल्फी खींचती युवतियां.
इमेज कैप्शन, हैदराबाद में महावीर जयंति के मौके पर श्री महावीर जैन मंदिर में सेल्फी लेती कुछ युवतियां.