भारतीय लिबास में जस्टिन ट्रूडो के रंग

प्रकाशित

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो शनिवार को परिवार के साथ दिल्ली पहुंचे.

ट्रूडो
इमेज कैप्शन, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो भारत के दौरे पर हैं. ट्रूडो क़रीब एक सप्ताह तक भारत में रहेंगे.
ट्रूडो
इमेज कैप्शन, 46 साल के जस्टिन ट्रूडो बीते शनिवार को अपनी पत्नी सोफ़ी ट्रूडो और तीन बच्चों (ज़ेवियर, एला ग्रेस और हेड्रियन) के साथ भारत आए हैं. दिल्ली में राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त विकास स्वरूप ने उनका स्वागत किया.
ट्रूडो
इमेज कैप्शन, सोमवार को जस्टिन ट्रूडो गुजरात पहुंचे, जहां उन्होंने अक्षरधाम मंदिर के दर्शन किये. इसके बाद वो अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम गए.
ट्रूडो
इमेज कैप्शन, जस्टिन ट्रूडो बीते पांच महीने में अहमदाबाद जाने वाले तीसरे विदेशी नेता हैं.
ट्रूडो
इमेज कैप्शन, अक्षरधाम मंदिर और साबरमती आश्रम में ट्रूडो का पूरा परिवार भारतीय लिबास में नज़र आया. ट्रूडो और उनकी पत्नी आश्रम में चरखा चलाते भी दिखे.
ट्रूडो
इमेज कैप्शन, रविवार को ट्रूडो अपने परिवार के साथ ताज महल देखने गए थे.
ट्रूडो
इमेज कैप्शन, सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर चर्चा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के साथ गुजरात दौरे पर क्यों नहीं दिखाई दिए?
ट्रूडो
इमेज कैप्शन, साबरमती आश्रम की विज़िटर बुक में ट्रूडो ने लिखा कि ये बहुत ही सुंदर जगह है, जो शांति, सत्य और सद्भावना को समेटे हुए है.