महात्मा गांधी की दुर्लभ तस्वीरें

प्रकाशित

महात्मा गांधी की जयंती पर हम अपने पाठकों के लिए लाए हैं उनके जीवन की कुछ दुर्लभ तस्वीरें.

महात्मा गांधी
इमेज कैप्शन, 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की 149वीं जयंती है. इस मौक़े पर बीबीसी के पाठकों के लिए हम कुछ दुर्लभ तस्वीरें लेकर आए हैं. इस तस्वीर में उनके पिता करमचंद गांधी और मां पुतली बाई नज़र आ रहे हैं. (सभी तस्वीरें: सुप्रिया सोगले, मुंबई से बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए, साभार: गांधी फ़िल्म फ़ाउंडेशन)
महात्मा गांधी
इमेज कैप्शन, (बाएं) अपनी बाल्यावस्था के दौरान महात्मा गांधी और (दाएं) किशोर महात्मा गांधी उर्फ़ मोहनदास करमचंद गांधी.
महात्मा गांधी
इमेज कैप्शन, ये दोनों तस्वीरें साल 1880 के दशक की हैं, जब महात्मा गांधी वकालत करने दक्षिण अफ़्रीका गए थे.
महात्मा गांधी
इमेज कैप्शन, इन दोनों तस्वीरों में महात्मा गांधी अपनी पत्नी कस्तूरबा गांधी के साथ नज़र आ रहे हैं. कस्तूरबा गांधी को सब प्यार से 'बा' बुलाते थे.
महात्मा गांधी
इमेज कैप्शन, (बाएं) अपने अनुयायियों के साथ महात्मा गांधी. (दाएं) एक सभा को संबोधित करते महात्मा गांधी.
महात्मा गांधी
इमेज कैप्शन, साल 1930 के दांडी मार्च के दौरान महात्मा गांधी.
महात्मा गांधी
इमेज कैप्शन, इन दोनों तस्वीरों में ट्रेन में यात्रा कर रहे और अपने अनुयायियों से बात करते महात्मा गांधी. गांधी जी हमेशा रेलगाड़ी के तीसरे दर्जे में यात्रा किया करते थे.
महात्मा गांधी
इमेज कैप्शन, इन तस्वीरों में महात्मा गांधी के साथ नज़र आ रहे हैं जवाहरलाल नेहरू.
महात्मा गांधी
इमेज कैप्शन, मोहम्मद अली जिन्ना और महात्मा गांधी.
महात्मा गांधी
इमेज कैप्शन, कांग्रेस अधिवेशन के दौरान सुभाषचंद्र बोस, महात्मा गांधी से कुछ मंत्रणा करते हुए.
महात्मा गांधी
इमेज कैप्शन, अपनी अनुयायी आभा और मनु के साथ महात्मा गांधी.
महात्मा गांधी
इमेज कैप्शन, महात्मा गांधी को चरखे से विशेष प्रेम था. और वो चरखे से काते गए सूत से बना कपड़ा ही पहनना पसंद करते थे.
महात्मा गांधी
इमेज कैप्शन, सुबह सैर के वक़्त एक बच्चे के साथ प्रसन्नचित्त मुद्रा में महात्मा गांधी.
महात्मा गांधी
इमेज कैप्शन, वर्ष 1930 के दशक में ब्रिटेन यात्रा के दौरान महात्मा गांधी. गांधी जी गोलमेज सम्मेलन में हिस्सा लेने वहां गए थे.
महात्मा गांधी
इमेज कैप्शन, 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी. ये तस्वीर उनकी अंतिम यात्रा की है. (दाएं) महात्मा गांधी का पार्थिव शरीर.