और ‘बिग बॉस 9’ के व‍िजेता हैं... प्रिंस

    • Author, श्वेता पांडेय
    • पदनाम, मुंबई से बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए
  • प्रकाशित

टेलीविज़न रियलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ का 23 जनवरी शन‍िवार को हुए फ‍िनाले में प्रिंस नरूला व‍िजेता घोष‍ित क‍िए गए.

इस शो का अंत‍िम मुकाबला चार प्रत‍िभाग‍ियों रोशेल राव, मंदना करीमी, प्रिंस नरूला और ऋषभ सिन्हा के बीच था, जिसमें प्र‍िंस नरूला पहले नंबर पर और दूसरे नंबर पर ऋषभ स‍िन्हा रहे.

बिग बॉस

वहीं तीसरे नंबर पर मंदना करीमी और चौथे नंबर पर रोशेल राव रहीं.

इस शो का समापन काफ़ी खास रहा. ‘बिग बॉस 9’ के व‍िजेता के नाम की घोषणा के ल‍िए सलमान खान ने कटरीना कैफ़ के साथ की.

बिग ब़ॉस
इमेज कैप्शन, बिग ब़ॉस फिनाले में सलमान ख़ान

कैट अपनी आगामी फ़‍िल्म ‘फ‍ितूर’ के प्रमोशन के लिए इस शो के फ‍िनाले में आई थीं. यहां वे अपने सह कलाकार आद‍ित्य रॉय कपूर के साथ थ‍िरकी भी.

सलमान के शो पर अपनी फ़‍िल्म ‘तमाशा’ का प्रमोशन करने रणबीर कपूर तो न आए, लेक‍िन ब्रेक अप की ख़बरों के बाद कैट अपनी फ़‍िल्म ‘फ‍ितूर’ के ल‍िए आ पहुंचीं.

इस शो के समापन को काफ़ी ख़ास बनाने की कोशि‍श की गई. फ‍िनाले में टेलीव‍िज़न से लेकर फ़‍िल्मी दुनिया के लोग मंच पर नज़र आए. जहां टेलीव‍िज़न से ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ की भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक मंच पर मौजूद थे.

बिग बॉस

वहीं छोटे पर्दे की ‘नागिन’ मौनी रॉय के साथ ‘बिग बॉस’ के होस्ट सलमान ने द‍िलकश प्रस्तुत‍ि देकर समां बांध द‍िया. इसके अलावा ‘चक्रवर्ती अशोक सम्राट’ के कलाकार सिद्धार्थ निगम ने भी अपनी प्रस्तुत‍ि दी.

इस ख़ास मौक़े पर अर्जुन कपूर कलर्स चैनल पर जल्दी ही प्रसार‍ित होने वाले कार्यक्रम ‘खतरों के ख‍िलाड़ी’ के कुछ प्रत‍िभाग‍ि‍यों के साथ आए और घर में मौजूद बिग बॉस 9 की ट्रॉफी के दावेदारों के साथ द‍िलचस्प टास्क क‍िया.

नौ अक्टूबर से शुरू इस र‍िएल‍िटी शो की टीआरपी को लेकर कई बातें कही गईं. यहां तक कि इस शो के होस्ट सलमान खान ने भी प्रत‍िभाग‍ियों को इसकी ग‍िरती टीआरपी के ल‍िए झाड़ा.

बिग बॉस
इमेज कैप्शन, बिग बॉस की टीम खतरों के खिलाड़ी की टीम के साथ

‘बिग बॉस 9’ को अभी तक के सीज़न में से सबसे ‘उदासीन’ सीज़न करार दिया गया.

यहां तक कि प्रत‍िभाग‍ियों को द‍िए जा रहे टास्क भी न समझ पाने का आरोप झेलना पड़ा. दर्शकों को बांध न रख पाने का उलाहना भी कई बार सलमान और ब‍िग बॉस ने द‍िया.

बिग बॉस
इमेज कैप्शन, बिग बॉस फ़िनाले में अर्जुन कपूर

इसकी टीआरपी को बढ़ाने के लिए चैनल ने शो में कुछ वाइल्ड कार्ड इंट्रीज़ भी करवाई. खै़र, जैसे-तैसे डगमागाती बिग बॉस की नैया को ईरानी मॉडल और अदाकारा मंदना करीमी ने थोड़ा संभाला और फ‍िर वाइल्ड कार्ड इंट्री के कुछ प्रत‍िभाग‍ियों ने शो से लोगों को बांधे रखा.

इस बार काफ़ी कुछ ऐसा हुआ, जो पहले सीज़न में नहीं हुआ. सबसे पहले तो शो की व‍िजेता राश‍ि कम हुई.

बिग बॉस
इमेज कैप्शन, बिग बॉस कंटेस्टेंट्स

आपको बता दें कि बिग बॉस के व‍िजेता को ट्रॉफी के साथ 50 लाख नकद ईनाम म‍िलना था, जो घट कर 35 लाख ही रह गई. व‍िजेता राश‍ि में से पंद्रह लाख लेकर किश्वर मर्चेंट एक टास्क के तहत बाहर हुई थीं.

इसी शो में कई सालों बाद रुपहले परदे के करण-अर्जुन यानी सलमान और शाहरुख खान का म‍िलन भी द‍िखा. इस एपीसोड के टेलीकास्ट ने शो की टीआरपी को बढ़ाया, लेक‍िन अगले सप्ताह से फ‍िर से इसकी टीआरपी थड़ाम करके नीचे आ गई.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>