ये है शोले का 'सबसे मशहूर डायलॉग'

शोले स्टार कास्ट
प्रकाशित

इस 15 अगस्त को बॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लॉक बस्टर मानी जाने वाली फ़िल्म शोले 40 साल की हो रही है.

इस मौक़े पर बीबीसी ने अपने फ़ेसबुक पेज के ज़रिए पाठकों से शोले का पसंदीदा डायलॉग जानने की कोशिश की.

पाठकों ने बड़े उत्साह से अपने पसंदीदा डायलॉग चुने.

सबसे फ़ेवरिट

शोले

सबसे ज़्यादा पाठकों ने जो डायलॉग अपना सबसे फ़ेवरिट बताया वो है, "तुम्हारा नाम क्या है बसंती?"

फ़िल्म में जय का किरदार निभाने वाले अमिताभ बच्चन ये डायलॉग बसंती का किरदार निभाने वाली हेमा मालिनी से मुख़ातिब होते हुए कहते हैं.

इसके अलावा जो दूसरे फ़ेवरिट डायलॉग थे वो इस तरह से हैं.

दूसरे डायलॉग

शोले

- कितने आदमी थे. (गब्बर सिंह)

-बसंती इन कुत्तों के सामने मत नाचना. (वीरु)

- यहाँ से पचास-पचास कोस दूर जब बच्चा रात को रोता है तो माँ कहती है सो जा बेटे नहीं तो गब्बर आ जाएगा. (गब्बर सिंह)

- इतना सन्नाटा क्यों है भाई. (इमाम साहब)

शोले

- सरदार मैंने आपका नमक खाया है (कालिया). तो अब गोली खा (गब्बर सिंह)

- हमें ज़्यादा बात करने की आदत तो है नहीं. (बसंती)

- हम अंग्रेज़ों के ज़माने के जेलर हैं. (जेलर)

- बहुत कटीली नचनिया है. (गब्बर)

- जेल में चक्की पीसिंग, एंड पीसिंग, एंड पीसिंग. (वीरू)

<bold>(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉयड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>