पल्लवी जोशी का एफटीआईआई से इस्तीफ़ा

    • Author, मधु पाल
    • पदनाम, मुंबई से, बीबीसी हिंदी के लिए
  • प्रकाशित

मराठी और हिंदी फ़िल्मों की अभिनेत्री पल्लवी जोशी ने एफ़टीआईआई की गवर्निंग काउंसिल से इस्तीफा दे दिया है.

उन्होंने इस बारे में सूचना प्रसारण मंत्रालय को बता दिया है.

पल्लवी जोशी ने बीबीसी से खास बातचीत में कहा," सरकार ने मेरा चयन किया क्योंकि छात्रों को मेरे अनुभव का फ़ायदा हो. लेकिन अगर छात्र इतने नाराज़ हैं तो वो वहाँ से क्या साथ लेकर बाहर निकलेंगे?"

एफ़टीआईआई के छात्र अभिनेता गजेंद्र चौहान को संस्थान का चेयरमैन बनाए जाने को लेकर नाराज़ हैं. छात्र काफी दिनों से हड़ताल भी कर रहे हैं.

हालांकि केंद्र सरकार चौहान की नियुक्ति रद्द करने की छात्रों की मांग ठुकरा चुकी है.

'कोई एक व्यक्ति ज़िम्मेदार नहीं'

जब उनसे ये पूछा गया कि क्या उनका इस्तीफ़ा गजेंद्र चौहान को चेयरमैन बनाए जाने के विरोध में है तो उन्होने कहा, "जहां भी सरकारी संस्थान हो वहां सरकार के लोगों का चयन होता है, ऐसा और देशों में भी होता है. यह मुद्दा बहुत फ़ैला हुआ है और किसी भी एक व्यक्ति को ज़िम्मेदार नहीं माना जा सकता."

गजेंद्र चौहान दो दशकों से भाजपा से जुड़े रहे हैं और इसलिए इसे राजनीतिक नियुक्ति के तौर पर देखा जा रहा है.

चेयरमैन पद के लिए गुलज़ार, राजकुमार हिरानी और श्याम बेनेगल जैसे नाम चर्चा में थे.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>