कौन है इमरान हाशमी का बैटिंग गुरू?

प्रकाशित

इमरान हाशमी आजकल बल्लेबाज़ी सीखने में जमकर पसीना बहा रहे हैं और उन्हें बैटिंग के टिप्स दे रहे हैं पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन.

दरअसल हाशमी, अज़हरुद्दीन पर बनने वाली बायोपिक में लीड रोल निभा रहे हैं.

अज़हर के जैसी बैटिंग स्टाइल और उसी तरीके से शॉट मारने के लिए वो ख़ुद अज़हरुद्दीन से ही ट्रेनिंग ले रहे हैं.

इमरान को फ़िल्म के लिए ट्रेनिंग दे रहे प्रवीण टोकस ने बताया, "इमरान फ़िलहाल अपने शरीर को एक खिलाड़ी जैसा दिखाने पर काम कर रहे हैं और इसके लिए वो हर रोज़ करीब छह किलोमीटर दौड़ लगा रहे हैं."

अज़हरुद्दीन ने 1984 से 2000 के बीच कुल 99 टेस्ट और 334 वनडे मैच खेले हैं.

मैच फ़िक्सिंग स्कैंडल में नाम आने की वजह से उन्हें क्रिकेट छोड़नी पड़ी थी.

अज़हर से पहले भारत के मशहूर एथलीट मिल्खा सिंह पर 'भाग मिल्खा भाग' और पांच बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज़ मेरी कॉम पर भी बायोपिक बन चुकी हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं. )</bold>