'बदलापुर' से नहीं हटाए अंतरंग दृश्य

'बदलापुर'
प्रकाशित

वरुण धवन और यामी गौतम की फ़िल्म बदलापुर को 'ए' सर्टिफ़िकेट मिला है.

मुंबई मिरर की ख़बरों के मुताबिक़ फ़िल्म की स्क्रीनिंग के बाद सेंसर बोर्ड ने निर्देशक श्रीराम राघवन को प्रस्ताव दिया कि अगर फ़िल्म के कुछ बेहद अंतरंग दृश्यों और हिंसा वाले दृश्यों को हटा दिया जाए तो इसे यू/ए सर्टिफ़िकेट दिया जा सकता है.

लेकिन जब श्रीराम राघवन ने उन दृश्यों को हटाने से इनकार कर दिया, तब इसे 'ए' सर्टिफ़िकेट दिया गया.

'उत्तेजक' दृश्य

हुमा क़ुरैशी, वरुण धवन

सेंसर बोर्ड ने जिन दृश्यों को हटाने को कहा था उनमें वरुण धवन और यामी गौतम के बीच फ़िल्माए गए कुछ रोमांटिक दृश्य हैं जो कथित तौर पर ख़ासे उत्तेजक हैं.

फ़िल्म में हुमा क़ुरैशी और वरुण के बीच भी एक अंतरंग दृश्य था, जिस पर सेंसर बोर्ड के कुछ सदस्यों को आपत्ति थी.

'बदलापुर'

एक और सीन जिस पर काफ़ी चर्चा हुई वो था जिसमें वरुण एक शख़्स की हथौड़े से मार-मार कर हत्या कर देते हैं.

फ़िल्म बदलापुर, 20 फ़रवरी को रिलीज़ हो रही है.

<bold>(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>