'थ्रीसम' को लेकर भट्ट पर भड़कीं सपना

'ख़ामोशियां'
प्रकाशित

फ़िल्म 'ख़ामोशियां' की शूटिंग के दौरान मुख्य हीरोइन सपना पब्बी और लेखक विक्रम भट्ट का कथित तौर पर ज़बरदस्त झगड़ा हुआ है.

ये तब हुआ जब सपना ने फ़िल्म के कुछ बेहद बोल्ड सीन करने से इनकार कर दिया.

'ख़ामोशियां'

मुंबई मिरर के मुताबिक़ सपना को फ़िल्म के हीरो गुरमीत चौधरी और अली फ़ज़ल के साथ बिस्तर पर एक बोल्ड सीन करना था जिसके लिए सपना ने मना कर दिया.

जब निर्देशक करना दारा के कहने पर भी सपना ने मना किया तब लेखक विक्रम भट्ट ने सपना को समझाने की कोशिश की जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हो गया.

'नहीं हूं पोर्न स्टार'

सपना ने विक्रम को कह दिया, "मैं कोई पोर्न स्टार नहीं हूं."

अली फज़ल, सपना पब्बी, गुरमीत चौधरी

लेकिन आख़िरकार सपना को वो सीन करना पड़ा.

फ़िल्म की यूनिट ने दावा किया कि जब विक्रम भट्ट ने सपना को ये कहानी सुनाई तो वो ये तमाम सीन करने को राज़ी हो गई थीं लेकिन शूटिंग के वक़्त वो घबरा गईं.

(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)