तलवार भांजने में बिज़ी हैं दीपिका

दीपिका पादुकोण

इमेज स्रोत, AFP

प्रकाशित

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण तलवार भांजने में व्यस्त हैं.

दरअसल, वो अपनी आने वाली फ़िल्म 'बाजीराव मस्तानी' के लिए घुड़सवारी और तलवारबाज़ी की ट्रेनिंग ले रही हैं.

फ़िल्म संजय लीला भंसाली की है. एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आईं दीपिका ने पत्रकारों को बताया, "घुड़सवारी सीखना मज़ेदार है, लेकिन तलवारबाज़ी सीखने में बड़ी मुश्किल आ रही है."

रणवीर के साथ दूसरी फ़िल्म

रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण

इमेज स्रोत, SLB FILMS

18वीं सदी की कहानी पर आधारित इस फिल्म में रणवीर सिंह एक मराठा योद्धा बने हैं और दीपिका उनकी प्रेमिका.

इससे पहले, दोनों भंसाली की ही फ़िल्म 'गोलियों की रासलीला-रामलीला' में साथ दिख चुके हैं.

इससे पहले, रोहित शेट्टी की फ़िल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के लिए दीपिका ने ख़ासतौर से तमिल एक्सेंट वाली हिंदी सीखी थी.

हालांकि कई समीक्षकों और दर्शकों को दीपिका की ये कोशिश 'नागवार' भी गुज़री थी.

<bold>(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>