रितेश देशमुख ने तोड़ा अपना वादा!

रितेश देशमुख
प्रकाशित

रितेश देशमुख 'क्या कूल हैं हम', 'मस्ती' और 'ग्रैंड मस्ती' जैसी कई फ़िल्मों में काम कर चुके हैं.

पर रितेश ने अपनी आख़िरी सेक्स कॉमेडी फ़िल्म 'ग्रैंड मस्ती' की सफलता के बाद कहा था कि अब वो ऐसी फ़िल्मों से तौबा करते हैं क्योंकि वो अपने ह्यूमर को ऐसी फ़िल्मों से टाईपकास्ट नहीं करना चाहते.

लेकिन लगता है कि रितेश अब अपना वादा अब भूल गए हैं.

ग्रैंड मस्ती 3

रितेश ने निर्देशक इंद्र कुमार को ग्रैंड मस्ती की अगली कड़ी 'ग्रैंड मस्ती 3' में काम करने के लिए हां कर दी है.

ग्रैंड मस्ती

बांबे टाईम्स को निर्देशक इंद्र कुमार गुजराल ने बताया, "रितेश को इस फ़िल्म की स्क्रिप्ट से संतुष्टि थी और हम भी इस बात से ख़ुश हैं कि वो हमारे साथ हैं. ये हमारे लिए अच्छी बात है.

रितेश देशमुख के अलावा 'मस्ती' और 'ग्रैंड मस्ती' में काम करने वाले विवेक ऑबराय और आफ़ताब के बारे में कोई ख़बर अभी नही है.

(बीबीसी हिन्दी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)