करिश्मा ही जीते बिग बॉस: उपेन पटेल

उपेन पटेल
    • Author, मनीष शुक्ला
    • पदनाम, बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
  • प्रकाशित

बिग बॉस सीज़न 8 से इस हफ़्ते बाहर हुए जाने माने मॉडल और अभिनेता उपेन पटेल.

उपेन इस बात से ज़्यादा ख़ुश नहीं है लेकिन शो में इस मुक़ाम तक आकर उपेन अपने आप को विजेता ही समझते हैं.

उन्होंने साल 2006 में भारत के नंबर एक सुपर मॉडल के तौर पर चार पुरस्कार जीते.

फ़िल्म ‘36 चाइना टाउन’ से बॉलीवुड में उपेन ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की जिसमें उन्होंने कैसेनोवा जैसा एक चरित्र निभाया.

बिना सोचे समझे साइन की फ़िल्में

उपेन पटेल

‘36 चायना टाउन’ के बाद उपेन ने कई फ़िल्में की लेकिन किसी भी फ़िल्म ने उन्हें सफलता के उस मुक़ाम तक नहीं पहुचाया जिसकी हर एक्टर को तलाश होती है.

हालांकि ‘नमस्ते लन्दन’ और ‘अजब प्रेम की गज़ब कहानी’ में उपेन के काम को सराहा गया लेकिन इसके बावजूद उपेन ने मुख्य किरदार में एक भी सफल फ़िल्म नहीं की.

इस बारे में पूछे जाने पर उपेन ने बताया, “मैंने जल्दबाज़ी में कुछ फ़िल्में साइन कर ली थी. बाद में मुझे इस बात का पछतावा भी हुआ.”

छवि सुधारने के लिए चुना ‘बिग बॉस’

उपेन पटेल

करियर के शुरुआत से उपेन को लोग एक कैसेनोवा के रूप में देखते थे. ये बात उपेन को रास नहीं आती थी.

इस पर उपेन ने कहा, “मीडिया ने मुझे एक कैसेनोवा का ख़िताब दे दिया था जिसे मैं बदलना चाहता था इसलिए जब मुझे बिग बॉस का ऑफ़र मिला तो मैंने तुरंत हामी भर दी. मैं चाहता था कि लोग मेरे बारे में जाने कि मैं कोई कैसेनोवा नहीं हूं बल्कि सिर्फ़ एक कलाकार हूं.”

बदलाव और करिश्मा

उपेन पटेल

बिग बॉस शो की शुरुआत से ही उपेन काफ़ी शांत स्वभाव से घर में रह रहे थे लेकिन पिछले दो हफ़्तों से उपेन के स्वाभाव में आया है एक ज़बरदस्त बदलाव.

करिश्मा तन्ना
इमेज कैप्शन, करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल अच्छे दोस्त हैं.

इस बारे में पूछे जाने पर उपेन ने बताया, “घर के लोगों ने डाएंड्रा के जाने बाद मुझे उकसाया. कुछ घरवालों ने मुझे कहा कि मैं लड़कियों के पीछे छुपकर शो में आगे बढ़ रहा हूं. तो मैंने सोचा क्यों ना अब गेम खेला जाए और उसी दौरान मैं उत्तेजित हो गया लेकिन शायद जनता को मेरा खेल पसंद नहीं आया और मैं घर से बाहर हो गया.”

उपेन से शो जीतने वाले के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि वो चाहते हैं कि करिश्मा तन्ना ही बिग बॉस सीज़न 8 जीते.

सलमान के ग़ुस्से में भी प्यार

सलमान ख़ान

बिग बॉस से बाहर आने के बाद भी प्रतियोगी सलमान के प्यार को नहीं भूलते.

जहां बीते सप्ताह घर से बाहर आने के बाद प्रणीत भट्ट ने सलमान को भगवान कहकर संबोधित किया, वहीं इस सप्ताह घर से बाहर आए.

उपेन ने कहा, “सलमान के ग़ुस्से में भी सभी के लिए प्यार छुपा होता है और उनके रहने से हम सभी प्रतियोगीयों का आत्मविश्वास बढ़ता है.”

उपेन अपनी फ़िल्म ‘आई’ को लेकर काफ़ी उत्साहित हैं. ये फ़िल्म पोंगल के मौक़े पर रिलीज़ होगी.

(बीबीसी हिंदी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)