'किस' को भुलाकर मीका से गले मिलीं राखी

मीका, राखी सावंत
प्रकाशित

नौ साल पुराने वाकये को भुलाकर गायक मीका और राखी सावंत फिर से दोस्त बन गए हैं.

हाल ही में राखी सावंत की फ़िल्म 'मुंबई कैन डांस साला' के प्रमोशन पर मीका भी पहुंचे और राखी ने उन्हें गले लगा लिया.

उन्होंने मीका को तोहफ़े में एक कलाई घड़ी भी दी.

'किस' का किस्सा

2005 में मीका के जन्मदिन की पार्टी में राखी भी पहुंची थी, तब मीका ने उन्हें अचानक पकड़कर किस कर लिया था.

इससे राखी हैरान रह गई थीं और उन्होंने सार्वजनिक तौर पर मीका की इस बात के लिए आलोचना की थी.

उसके बाद दोनों ने एक-दूसरे से दूरी भी बना ली थी.

राखी सावंत ने साल 2014 में अपनी ख़ुद की राजनीतिक पार्टी भी बनाई थी और लोकसभा चुनाव भी लड़ी थीं.

राखी सावंत

उन्होंने इस मौक़े पर कहा, "राजनीति करने के साथ-साथ रोज़ी-रोटी का इंतज़ाम भी ज़रूरी है, इसलिए फ़िल्म कर रही हूं."

<bold>(बीबीसी हिंदी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>