रिव्यू: कितनी हैप्पी है 'हैप्पी एंडिंग'

'हैप्पी एंडिंग'
    • Author, मयंक शेखर
    • पदनाम, फिल्म समीक्षक
  • प्रकाशित

फ़िल्म: हैप्पी एंडिंग

निर्देशक: राज और डीके

कलाकार: सैफ़ अली ख़ान, इलियाना डी क्रूज़

रेटिंग: ٭٭٭

ये फ़िल्म अमरीकन पॉप कल्चर से प्रभावित है. फ़िल्म की कहानी लॉस एंजेलेस पर आधारित है लेकिन सितारे भारतीय हैं.

इस लिहाज़ से देखें तो ये 2000 की शुरुआत में थोक के भाव आने वाली उन तमाम हिंदी फ़िल्मों की तरह हैं जो एनआरआई दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जाती थीं.

इलियाना डी क्रूज़ अमरीका में रहने वाली एक आकर्षक फ़िक्शन राइटर (लेखिका) हैं.

कहानी

'हैप्पी एंडिंग'

मुझे उनको देखकर झुम्पा लाहिरी की याद आ गई है.

फ़िल्म में सैफ़ अली ख़ान भी एक लेखक हैं. वो कमिटमेंट से दूर भागने वाले लड़के हैं जो हर दूसरे पल अपनी गर्लफ़्रेंड बदलने को तैयार बैठे रहते हैं.

आप उनके किरदार को खोखला भी कह सकते हैं या आत्म संतुष्ट भी.

'हैप्पी एंडिंग'

लेकिन सच ये है कि ज़्यादातर मर्द असल ज़िंदगी में या तो ऐसा होते हैं या इस तरह की ज़िंदगी चाहते हैं.

एक दर्शक होने के नाते मैं कहूंगा कि मुझे ऐसी फ़िल्में आकर्षित करती हैं.

रोमांटिक कॉमेडी

'हैप्पी एंडिंग'

फ़िल्म में रणवीर शौरी ने सैफ़ के घनिष्ठ दोस्त की भूमिका निभाई है. फ़िल्म में उनका किरदार शादीशुदा है. रणवीर इस रोल में कमाल के रहे हैं.

फ़िल्म मूल रूप से एक रोमांटिक कॉमेडी है.

सैफ़ अब इस तरह की भूमिकाओं के लिए थोड़े उम्रदराज़ हो चले हैं.

इलियाना, कल्कि

लेकिन कहना होगा कि पिछले दो दशकों में अगर किसी ख़ान ने रोल के मामले में विविधता दिखाई है तो वो सैफ़ अली ख़ान ही हैं.

चाहे वो सस्पेंस थ्रिलर 'कुरबान' हो या स्पाई थ्रिलर 'एजेंट विनोद', या पॉलिटिकल ड्रामा 'आरक्षण' हो या फिर 'हमशकल्स' जैसी कॉमेडी या फिर देसी अंदाज़ वाली 'बुलेट राजा'.

ये अलग बात है कि इनमें से ज़्यादातर फ़िल्में दर्शकों को लुभा नहीं पाई हैं.

निर्देशन

'हैप्पी एंडिंग'

फ़िल्म के निर्देशक राज और डीके हैं जिन्होंने 'गो गोआ गॉन' जैसी बिलकुल अलग और प्रयोगधर्मी और 'शोर इन द सिटी' जैसी बेहतरीन फ़िल्म बनाई है.

'हैप्पी एंडिंग', कुछ अलग कहने की कोशिश करती है लेकिन एक विशुद्ध मनोरंजक बॉलीवुड फ़िल्म के दायरे में रहकर.

सैफ़ अली ख़ान का किरदार एक बॉलीवुड सुपरस्टार के लिए एक फ़िल्म लिखने के लिए बाध्य होता है.

'हैप्पी एंडिंग'

गोविंदा ने उस सुपरस्टार की भूमिका निभाई है. जो फ़िल्म में नकली सिक्स पैक एब्स दिखाकर बॉलीवुड के अपने कुछ समकालीन हीरोज़ का मज़ाक भी उड़ाते हैं.

हालांकि फ़िल्म थोड़ी लंबी खिंच गई है लेकिन एक दर्शक के तौर पर आपकी रुचि बनी रहती है.

अपनी उम्मीदों को ज़रा नियंत्रित करके जाएं तो फ़िल्म मज़ेदार लगेगी.

(बीबीसी हिंदी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)