स्टूडेंट बनकर हीरोपंती करेंगे टाइगर?

टाइगर श्रॉफ़ और करण जौहर
प्रकाशित

निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने क़रीब एक साल पहले ही ट्वीट कर दिया था कि वो फ़िल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ दि ईयर’ का सीक्वल बनाएंगे.

करण ने ये भी कहा था कि सीक्वल की कास्ट अलग और नई होगी. अब ख़बर यह है कि सीक्वल में नया चेहरा टाइगर श्रॉफ़ हो सकता है.

टाइगर श्रॉफ़

'मुंबई मिरर' से बात करते हुए करण जौहर ने बताया, “करण ने टाइगर से मुलाक़ात की है. टाइगर को एक मेन लीड में लेने की बात हुई है. टाइगर को इसमें आपत्ति भी नहीं है.”

वैसे अभी टाइगर श्रॉफ़ के अलावा फ़िल्म में कौन-कौन लोग होंगे ये साफ़ नहीं हुआ है.

फ़िल्म शुरू होने में अभी लंबा वक्त लगने वाला है, क्योंकि ख़ुद टाइगर श्रॉफ़ दो फ़िल्मों में व्यस्त हैं.

तो अभी स्टूडेंट बन कर हीरोपंती करने में टाइगर को वक़्त लगेगा.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>