शाहरुख़ के बेटे अब्राम की दीवानी दीपिका

दीपिका पादुकोण, शाहरुख़ ख़ान और अब्राम ख़ान
प्रकाशित

अभिनेता शाहरुख़ खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है.

शाहरुख़ की इस फ़िल्म में उनकी पत्नी गौरी और उनके छोटे बेटे अब्राम ने छोटा सा केमिओ भी किया है.

दीपिका पादुकोण और शाहरुख़ ख़ान

अब्राम के लिए जब शाहरुख़ ख़ान से पूछा गया तो शाहरुख़ ने कहा, "मुझे अपने बेटे अब्राम के लिए बहुत सारे मैसेज और कॉम्पलिमेंटस आ रहे हैं. अब्राम ने फ़िल्म के अंत में मेरे साथ जो सीन किए हैं लोग उन्हें बहुत पसंद कर रहे हैं."

लेकिन शाहरुख़ ख़ान कहते हैं अब तक का सबसे बेहतरीन कॉम्पलिमेंट आया अपनी फ़िल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' की हीरोइन दीपिका पादुकोण की तरफ़ से.

दीपिका ने कहा कि वो अपनी अगली फ़िल्म अब्राम के साथ करना चाहेंगी क्योंकि वो बहुत ही प्यारे हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>