दीपिका के बाद सनी का लुंगी डांस

चेन्नई एक्सप्रेस और करंट थीगा
प्रकाशित

सनी लियोनी चलीं दीपिका पादुकोण की राह?

अखबार डीएनए में छपी ख़बर के मुताबिक़ तेलुगू फ़िल्म 'करंट थीगा' के एक आइटम सॉन्ग में सनी लियोनी ने लुंगी पहनकर डांस किया है.

पिछले साल रिलीज़ हुई फ़िल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के गाने लुंगी डांस में भी दीपिका पादुकोण ने लुंगी पहनकर डांस किया था.

'करंट थीगा' के इस गाने की तस्वीर में सनी लियोनी बिलकुल दीपिका की तर्ज पर ही लुंगी पहने हुए हैं.

सनी लियोनी

साथ ही उन्होंने बेल्ट और चश्मा भी लगाया हुआ है. ठीक यही वेशभूषा लुंगी डांस में दीपिका की थी.

फ़ीस बढ़ाई?

सनी लियोनी को फ़िल्म में महज़ इस गाने के लिए कथित तौर पर डेढ़ करोड़ रुपए की भारी रकम भी मिली है.

इस साल रिलीज़ हुई अपनी फ़िल्म रागिनी एमएमएस-2 की कामयाबी के बाद सनी ने अपनी फ़ीस बढ़ा दी है.

(बीबीसी हिंदी के <bold><link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link></bold> के लिए <bold><link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link></bold> करें. आप हमें <bold><link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link></bold> और <bold><link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link></bold> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)