'सोलहवां सावन' वाली श्रीदेवी 51 पार

प्रकाशित

बुधवार, 13 अगस्त को श्रीदेवी 51 साल की हो गईं. इस तस्वीर में वो अपनी बेटी जाह्नवी के साथ नज़र आ रही हैं, जाह्नवी के फ़िल्मों में आने की ख़बरें मीडिया में अक्सर आती रहती हैं. लेकिन श्रीदेवी ने इससे इनकार किया है.

श्रीदेवी, जाह्नवी

ने 70 के दशक में बतौर बाल कलाकार कुछ फ़िल्मों में काम किया. उन्होंने साल 1975 की चर्चित 'फ़िल्म' जूली में अभिनेत्री लक्ष्मी की छोटी बहन का किरदार निभाया था.

श्रीदेवी

दक्षिण भारतीय फ़िल्मों में काम करने के बाद श्रीदेवी ने साल 1979 में बतौर मुख्य कलाकार फ़िल्म 'सोलहवां साल' से अपने हिंदी फ़िल्म करियर की शुरुआत की.

श्रीदेवी

80 का दशक हिंदी फ़िल्मों में हीरोइनों के लिहाज़ से श्रीदेवी का दशक कहा जाता है. उन्होंने हिम्मतवाला, तोहफ़ा, मिस्टर इंडिया, नगीना जैसी सुपरहिट फ़िल्में दीं. उन्हें लेडी अमिताभ बच्चन कहा जाने लगा.

श्रीदेवी

लेकिन हिंदी पर पकड़ कमज़ोर होने की वजह से उनके संवाद डब किए जाते थे. अमिताभ बच्चन के साथ फ़िल्म 'आखिरी रास्ता' में उनके लिए रेखा ने डबिंग की थी.

श्रीदेवी

साल 1989 में रिलीज़ हुई यश चोपड़ा की 'चांदनी' वो पहली हिंदी फ़िल्म थी जिसके लिए श्रीदेवी ने ख़ुद संवाद डब किए. उन्होंने फ़िल्म में एक गाना भी गाया. यश चोपड़ा की ही फ़िल्म 'लम्हे' में उनके काम की काफ़ी सराहना हुई, हालांकि 'लम्हे' फ़्लॉप हो गई थी.

श्रीदेवी

जीतेंद्र और श्रीदेवी ने मिलकर एक के बाद सुपरहिट जैसे हिम्मतवाला, तोहफ़ा, जस्टिस चौधरी और मवाली जैसी फ़िल्में दीं. 80 के दशक के आख़िर में श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती के कथित रोमांस की ख़बरें ख़ूब उड़ीं. हालांकि दोनों ने इस बात को कभी क़बूल नहीं किया.

श्रीदेवी और आमिर ख़ान

श्रीदेवी और आमिर ख़ान ने साथ में किसी फ़िल्म में काम नहीं किया. लेकिन एक पत्रिका के लिए दोनों ने फ़ोटो शूट कराया. आमिर ख़ुद श्रीदेवी के साथ फ़िल्म करने की इच्छा कई बार व्यक्त कर चुके हैं.

श्रीदेवी का परिवार

हिंदी फ़िल्में करने के सिलसिले में श्रीदेवी को चेन्नई स्थित अपना घर छोड़कर मुंबई आना पड़ता था. बोनी कपूर की फ़िल्म मि. इंडिया में काम करने के लिए जब वो मुंबई आईं तो बोनी ने उन्हें अपने घर में ही ठहराया. यहीं से दोनों के बीच जान-पहचान शुरू हुई. हालांकि बोनी तब भी शादीशुदा थे.

श्रीदेवी, अमिताभ बच्चन

साल 1997 में फ़िल्म <link type="page"><caption> 'जुदाई'</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/entertainment/2012/08/120814_sridevi_pkp.shtml" platform="highweb"/></link> के बाद से श्रीदेवी 15 सालों के लिए फ़िल्मों से ग़ायब हो गईं और फिर नज़र आईं साल 2012 में फ़िल्म इंग्लिश-विंगलिश में. इसमें अमिताभ बच्चन ने अतिथि भूमिका निभाई.

<bold>(बीबीसी हिंदी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>