नहीं चला गुत्थी से चुटकी बने सुनील ग्रोवर का जादू

'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' और 'दिया और बाती हम'
    • Author, श्राबंती चक्रबर्ती
    • पदनाम, मुंबई से बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए
  • प्रकाशित

टीवी पर डेली सोप्स में सास-बहू की खींचतानी से मामला हटकर अब रोमांस प्रधान हो चला है.

'दिया और बाती हम' में संध्या को अपने सपने को पूरा करने में सूरज का सहारा मिला और शो एक बार फिर अपना पहला स्थान बरक़रार रखने में कामयाब रहा. ‏

शो में मुख्य भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री दीपिका सिंह को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और उनकी लोकप्रियता टीवी दर्शकों में बढ़ रही है.

कई नए कलाकारों को टीवी पर मौक़े देने और उनका करियर जमाने में एकता कपूर का हाथ रहा है और अभिनेता रजत टोकस और अभिनेत्री परिधि शर्मा भी इसके लिए उनके शुक्रगुज़ार होंगे.

'जोधा-अकबर' में केंद्रीय भूमिका निभाने वाले इन कलाकारों को भी दर्शकों का प्यार मिल रहा है. इसी वजह से 'जोधा-अकबर' रहा इस सप्ताह दूसरे नंबर पर.

'मैड इन इंडिया' का डब्बा गुल

'साथिया' में एक बड़ा लीप आ चुका है. और ये सोप ऐसे मुक़ाम पर आ चुका है जब अहम और गोपी की शादी एक बार फिर देखने को मिल सकती है. 'साथिया' रहा तीसरे स्थान पर.

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' रहा चौथे स्थान पर. कपिल शर्मा की 'कॉमेडी' और 'बुआ की शादी' को मिला दर्शकों का प्यार और 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' रहा पांचवें स्थान पर.

'मैड इन इंडिया'

सुनील ग्रोवर के शो 'मैड इन इंडिया' को बेहद कम टीआरपी मिली. इससे ज़्यादा लोकप्रियता तो उनके साइलेंट शो 'गुटरगूं' को मिल गई थी.

चैनलों की प्रतिस्पर्धा में स्टार प्लस रहा पहले नंबर पर जबकि कलर्स को मिला दूसरा स्थान. ज़ी रहा तीसरे नंबर पर, सोनी चौथे पर जबकि सब को मिला पांचवा स्थान.

<bold>(बीबीसी हिंदी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>