अमिताभ ने पोस्ट की यादगार लम्हों की तस्वीरें

प्रकाशित

अमिताभ बीते कुछ महीनों से अपनी पुरानी और अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं.

अमिताभ बच्चन महमूद के साथ
इमेज कैप्शन, हास्य अभिनेता महमूद के साथ ये तस्वीर फ़रवरी में पोस्ट की थी.
अमिताभ बच्चन
इमेज कैप्शन, फिल्म 'शोले' के लिए गोल्डन जुबली म्यूज़िक अवॉर्ड लेते हुए ये तस्वीर अमिताभ ने 1 अप्रैल को पोस्ट की थी. कहा जाता है कि रमेश सिप्पी की फ़िल्म शोले को जब पहली बार रिलीज़ किया गया तो उसे आलोचकों ने पसंद नहीं किया. फ़िल्म को दोबारा एडिट किया गया और फिर से रिलीज़ किया गया जिसके बाद ये महीनों तक सिनेमाघरों के पर्दों पर लगी रही.
अमिताभ बच्चन अन्य कलाकारों के साथ
इमेज कैप्शन, साल 1977 में रिलीज़ हुई फ़िल्म 'अमर अक़बर एंथोनी' की शूटिंग के वक्त की ये तस्वीर अमिताभ ने मई 29 को इंस्टाग्राम पर पोस्ट की. तस्वीर में नज़र आ रहे हैं विनोद खन्ना, नीतू सिंह, शबाना आज़मी, परवीन बाबी और खुद अमिताभ बच्चन.
अमिताभ बच्चन अभिषेक के साथ
इमेज कैप्शन, अभिषेक बच्चन के जन्म के कुछ मिनटों बाद की तस्वीर अमिताभ ने 12 जून को पोस्ट की. अस्पताल में नन्हें अभिषेक की तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'इससे पहले कि आप जान पाएं य़े अब 6 फ़ीट तीन इंच के हैं....'
अमिताभ बच्चन अभिषेक के साथ
इमेज कैप्शन, मनमोहन देसाई की फ़िल्म 'कुली' 1983 में रिलीज़ हुई थी. फ़िल्म में एक फ़ाइटिंग सीन के दौरान अमिताभ को गहरी चोट आई थी. जून 10 को अमिताभ ने ये तस्वीर पोस्ट कर लिखा मैं हादसे के बाद घर में एक पुरुष नर्स यानी अभिषेक की निगरानी में हूं.
अमिताभ बच्चन महेंद्र सिंह धोनी के साथ
इमेज कैप्शन, एक बार धोनी अमिताभ से मिलने उनके सेट पर पहुंच गए थे. उस वक्त की तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए अमिताभ ने लिखा, 'बाग़बान या बाबुल की शूटिंग के वक्त धोनी मुझसे मिलने आए थे. ये उस महान शख्सियत से मेरी पहली मुलाकात थी.
अमिताभ बच्चन धर्मेंद्र के साथ
इमेज कैप्शन, 'काम करने को उत्सुक दो कलाकार'- 'शोले' फ़िल्म में जेल के सीन की शूटिंग से पहले का सीन.
अमिताभ बच्चन की पत्नी जया
इमेज कैप्शन, अपनी पत्नी जया बच्चन की शादी से पहले की एक तस्वीर पोस्ट कर अमिताभ ने लिखा 'मेरी पत्नी, उस वक्त जब वो मेरी पत्नी नहीं थीं...'
अमिताभ बच्चन धर्मेंद्र के साथ
इमेज कैप्शन, अपने दोस्त वीरु यानी धर्मेंद्र के साथ फ़िल्म 'शोले' के एक सीन की शूटिंग से पहले रिहर्सल करते हुए अमिताभ.