उज्जैन में शाही मस्जिद के ख़िलाफ़ कार्रवाई को लेकर बढ़ा तनाव

वीडियो कैप्शन, उज्जैन में शाही मस्जिद के ख़िलाफ़ कार्रवाई को लेकर बढ़ा तनाव
उज्जैन में शाही मस्जिद के ख़िलाफ़ कार्रवाई को लेकर बढ़ा तनाव
प्रकाशित

मध्य प्रदेश के उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने की कार्रवाई के दौरान तनाव बढ़ गया है.

प्रशासन की ये कार्रवाई सिंहस्थ कुंभ 2028 के लिए सड़क चौड़ीकरण के तहत की जा रही है. सोमवार, 28 सितंबर को उज्जैन के छतरी चौक इलाके में पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े.

यहां पर रविवार, 27 सितंबर की रात से ही मस्जिद के एक हिस्से को हटाए जाने के विरोध में बड़ी संख्या में लोग जमा थे.

शाही मस्जिद कमेटी और मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के लिए धार्मिक स्थल को हटाने के बजाय वैकल्पिक व्यवस्था तलाशी जानी चाहिए.

वीडियो: समीर ख़ान

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.