कटी उंगली वाला वो खिलाड़ी, जिसने टीम को वर्ल्ड चैम्पियन बनाया

वीडियो कैप्शन, पैट कमिंस अपने पहले ही मैच में 6 विकेट निकालकर और थ्रिलिंग रन चेज़ में अहम रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच बने थे.
कटी उंगली वाला वो खिलाड़ी, जिसने टीम को वर्ल्ड चैम्पियन बनाया
प्रकाशित

वो बच्चा जिसका सपना था दुनिया की नंबर एक क्रिकेट टीम का फ़ास्ट बॉलर बनना, लेकिन चार साल की उम्र में उस बच्चे की उंगली का एक हिस्सा कट जाता है.

इसी हार्टब्रेक से शुरू होती है ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस की कहानी, लेकिन वो हार मानने को तैयार नहीं थे.

जी तोड़ मेहनत करते हैं और 18 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में डेब्यू करते हैं.

अपने पहले ही मैच में 6 विकेट निकालकर और थ्रिलिंग रन चेज़ में अहम रन बनाकर वो प्लेयर ऑफ द मैच बनते हैं.

शानदार डेब्यू के बाद भी कमिंस लगातार टीम का हिस्सा नहीं बन पाए. उनकी बैक इंजरी उन्हें परेशान कर रही थी.

लेकिन जिस बच्चे ने कटी हुई उंगली को इग्नोर कर अपने जुनून से करियर बनाया हो, उसे जवानी में भला कौन रोक सकता था

अपनी मेहनत के दम पर वो 2017 के इंडिया टूर पर कंगारू टीम में जगह बनाते हैं.

और यहां से शुरू होती है कामयाबी की वो कहानी, जिसकी रफ़्तार उनकी गेंदों की तरह थी.

दो साल में वो दुनिया के नंबर एक टेस्ट बॉलर बनते हैं. फिर ऑस्ट्रेलियन टीम के कप्तान बनते हैं.

कई दशकों बाद कोई फास्ट बॉलर कंगारू टीम का कप्तान बना तो वो कमिंस ही थे.

2023 में वो इंडिया में वनडे वर्ल्ड कप खेलने आए, और यहां उनकी कप्तानी का अलग जलवा दिखा.

फाइनल में टीम इंडिया से भिड़ने से पहले उन्होंने कहा था कि वो स्टेडियम में मौजूद हज़ारों लोगों को चुप कराना चाहते हैं.

और जो कहा, मैच वाले दिन कर भी दिखाया.

उस हार ने कई इंडियन फैंस के दिल तोड़े थे, लेकिन कटी हुई उँगली वाले कमिंस का जिगरा देख कई इंडियन उनके फैंस भी बन गए.

(बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित)