जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: दीपके, नेहा बोरा समेत कई हिरासत में, लाठीचार्ज के आरोप और पुलिस से झड़प, तस्वीरों में देखें दिनभर का घटनाक्रम
इमेज स्रोत, Arun SANKAR / AFP via Getty Images
इमेज कैप्शन, शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आह्वान पर सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली के जंतर-मंतर के पास पहुंचने की कोशिश की. दिल्ली पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई जगहों पर रस्साकशी देखने को मिली
प्रकाशित
पढ़ने का समय: 3 मिनट
इमेज कैप्शन, आईसा नेता नेहा बोरा के साथ प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव और दीपांकर भट्टाचार्य को पुलिस ने हिरासत लिया है. ये प्रोटेस्ट मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर बुलाया गया है. विपक्षी दल और सीजेपी लगातार आरोप लगा रही है कि ज्ञानेश कुमार ने बीजेपी के साथ मिलीभगत कर स्पेशल इंटेसिव रिवीज़न (एसआईआर) में गड़बड़ी की. चुनाव आयोग और बीजेपी लगातार इस आरोप को नकार रहे हैं और सीजेपी के आंदोलन को लोकतंत्र को कमज़ोर करने की कोशिश बता रहे हैं
इमेज स्रोत, Arun SANKAR / AFP via Getty Images
इमेज कैप्शन, सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए वामपंथी पार्टियों ने कॉल दी है. सीपीएम लीडर वृंदा करात को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है
इमेज स्रोत, Arun SANKAR / AFP via Getty Images
इमेज कैप्शन, दिल्ली पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया. इसके साथ ही ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल जैसे विपक्षी नेताओं को हिरासत में ले लिया गया
इमेज स्रोत, Arun SANKAR / AFP via Getty Images
इमेज कैप्शन, प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि गुरुद्वारा बंगला साहिब के पास उन पर लाठीचार्ज किया गया
इमेज कैप्शन, शुक्रवार शाम से ही जंतर मंतर के आस पास के इलाक़ों में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई. शनिवार सुबह लाउडस्पीकर से अनाउंस करके एक जगह इकट्ठा न होने की हिदायत दी जा रही थी
इमेज स्रोत, Arun SANKAR / AFP via Getty Images
इमेज कैप्शन, सुप्रीम कोर्ट के पास से कई वकीलों को भी हिरासत में ले लिया गया. हिरासत में लिए गए वकीलों में सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड (एओआर) सुमिता हज़ारिका भी शामिल हैं
इमेज कैप्शन, प्रदर्शनकारियों के साथ कई पत्रकारों को भी हिरासत में लिए जाने की ख़बर है
इमेज कैप्शन, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक्स पर लिखा कि बैरिकेड्स लगाने से चुनाव आयोग में आस्था नहीं लौट जाएगी
इमेज कैप्शन, सीजेपी लीडर अभिजीत दीपके ने हिरासत में लिए जाने के बाद कहा, "देखिए देश किस दिशा में जा रहा है"
इमेज कैप्शन, जंतर मंतर प्रोटेस्ट में शामिल होने कुछ प्रदर्शनकारी अलग अलग तरह के मुखौटे पहन कर भी पहुंचे
इमेज स्रोत, Prakash Singh/Bloomberg via Getty Images
इमेज कैप्शन, प्रोटेस्ट को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षाकर्मियों की अभूतपूर्व तैनाती की गई है. दर्जनों ट्रेनों को रद्द कर दिया गया जबकि कई मेट्रो स्टेशनों को भी बंद कर दिया गया है
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.