पश्चिम बंगाल: जियागंज में तोड़ी गई लेनिन की मूर्ति पर पुलिस ने दिया बयान

वीडियो कैप्शन, पश्चिम बंगाल: जियागंज में तोड़ी गई लेनिन की मूर्ति पर पुलिस ने दिया बयान
पश्चिम बंगाल: जियागंज में तोड़ी गई लेनिन की मूर्ति पर पुलिस ने दिया बयान

पश्चिम बंगाल में बड़े राजनीतिक उलटफेर के बाद कई जगहों से हिंसा जैसी ख़बरें सामने आ रही हैं. इस बीच जियागंज इलाके में लेनिन की मूर्ति तोड़ दी गई. पुलिस ने इस संबंध में अब बयान जारी किया है.

कोलकाता के पुलिस आयुक्त अजय नंद ने भी बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में ऐसे तत्वों को हिंसा से दूर रहने की चेतावनी दी है. उन्होंने विजय जुलूस में बुलडोज़र शामिल करने पर भी रोक लगा दी है.

उन्होंने कहा, 'मैं सभी लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करता हूं. किसी भी तरह की अफ़वाहों पर ध्यान ना दें. अगर कहीं पर भी कोई समस्या हो, तो पुलिस से संपर्क करें.

'कोलकाता में सीआरपीएफ़ की कुल 65 कंपनियां और 240 क्विक रिस्पॉन्स टीम तैनात हैं. लगभग 300 लोग स्टैंड बाय पर रखे गए हैं. किसी भी तरह की रैली के लिए पुलिस की मंजूरी लेना आवश्यक है.'

सोमवार को चुनावी नतीजों में बीजेपी को बहुमत मिलने के साथ ही कोलकाता समेत राज्य के विभिन्न इलाक़ों में तृणमूल कांग्रेस के दफ़्तरों में तोड़-फोड़ की ख़बरें सामने आने लगीं.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)