क्या पश्चिम बंगाल की राजनीति में साइलेंट मशीनरी की तरह काम करते हैं पाड़ा क्लब?
क्या पश्चिम बंगाल की राजनीति में साइलेंट मशीनरी की तरह काम करते हैं पाड़ा क्लब?
पश्चिम बंगाल की संस्कृति में 'पाड़ा क्लबों' की अहम भूमिका है. बांग्ला भाषा में मोहल्लों को पाड़ा कहते हैं.
लगभग हर पाड़ा में ऐसे क्लब होते हैं जहां लोग एकजुट होकर खेलते हैं, दुर्गा पूजा मनाते हैं, बैठकें करते हैं और यहीं से सामाजिक कार्यों को भी अंजाम दिया जाता है.
पाड़ा क्लबों की ग्रासरूट लेवल पर अच्छी पकड़ होने के कारण इनमें राजनीतिक दखल भी देखा जाता है.
हाल के सालों में प्रदेश की सरकार ने क्लबों को दी जाने वाली फंडिंग में लगातार इज़ाफ़ा किया है.
इस रिपोर्ट में हमने यही जानने की कोशिश की है कि ये पाड़ा क्लब पश्चिम बंगाल की संस्कृति और राजनीति को कितना प्रभावित करते हैं.
रिपोर्ट: मुकुंद झा
वीडियो जर्नलिस्ट: शाद मिद्हत
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.



