बिहार: विक्रमशिला पुल गिरने से मुश्किल में लोग- ग्राउंड रिपोर्ट
बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर बना विक्रमशिला पुल का एक हिस्सा गिरने के बाद लोगों की ज़िंदगी पर बड़ा असर पड़ा है.
रोज़ाना इस पुल से आने-जाने वाले लोगों को अब नदी पार करने के लिए नाव की मदद लेनी पड़ रही है.
कई लोग घंटों जाम और नाव के सहारे सफर करने की मजबूरी बता रहे हैं.
इस ग्राउंड रिपोर्ट में बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की रिपोर्टर सीटू तिवारी ने उन लोगों से बात की है जिनकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी इस घटना से प्रभावित हुई है.
आख़िर विक्रमशिला पुल के गिरने का असर आम लोगों, व्यापार और पूरे इलाके की आवाजाही पर कितना पड़ा है?
देखिए यह खास ग्राउंड रिपोर्ट.
रिपोर्ट: सीटू तिवारी
वीडियो जर्नलिस्ट: शाहनवाज़ अहमद
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें एक्स, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)



