पहलगाम हमले में मारे गए लेफ़्टिनेंट विनय नरवाल के पिता ने की ये अपील

वीडियो कैप्शन, पहलगाम हमले में मारे गए लेफ़्टिनेंट विनय नरवाल के पिता ने की ये अपील
पहलगाम हमले में मारे गए लेफ़्टिनेंट विनय नरवाल के पिता ने की ये अपील

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में अप्रैल 2025 में हुए हमले में कई लोगों की जान गई थी.

हमले में मारे गए सैन्य अधिकारी विनय नरवाल के परिजन आज भी इस गहरे सदमे से उबर नहीं पाए हैं.

इस हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफ़ी बढ़ गया था. इसके जवाब में भारत सरकार ने सिंधु जल समझौते को रोकने, अटारी पोस्ट को बंद करने और पाकिस्तानी नागरिकों के लिए सार्क वीज़ा सुविधा को निलंबित करने जैसे सख्त क़दम उठाए.

पीड़ित परिवार ने सरकार की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है. साथ ही, उन्होंने अपने बेटे को याद रखने के लिए किसी स्कूल या अस्पताल का नाम उनके नाम पर रखने की अपील की है.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)