विजय के साथ शपथ लेने वाली इकलौती महिला मंत्री कौन हैं?
विजय के साथ शपथ लेने वाली इकलौती महिला मंत्री कौन हैं?
तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) प्रमुख सी जोसेफ़ विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.
उनके साथ नौ अन्य मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली है.
इन नौ मंत्रियों में सेल्वी एस. कीर्तना भी हैं, जो एकमात्र महिला हैं. 29 साल की सेल्वी एस. कीर्तना विजय मंत्रिमंडल में सबसे युवा हैं.
शपथ लेने के बाद कीर्तना ने कहा, "अब सब कुछ बदलने वाला है. बल्कि बदलाव आ चुका है. सी जोसेफ़ विजय मुख्यमंत्री बन चुके हैं."
"मैं एक मध्यमवर्गीय परिवार से से हूं और मुझे कैबिनेट मंत्री बनने का मौक़ा मिला. मुझे नहीं लगता है कि दूसरे राज्यों में इतनी आसानी से ऐसा हो पाता.''
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.



